मेडिएशन फॉर द नेशन 2.0” अभियान को लेकर बैठक आयोजित।

Desh Rojana
On

मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव रेवाड़ी अमित वर्मा की अध्यक्षता में शनिवार को  पैनल अधिवक्ताओं, मध्यस्थों (मेडिएटर्स) तथा पैरा लीगल वॉलंटियर्स की महत्वपूर्ण बैठक हुई। 

मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव रेवाड़ी अमित वर्मा की अध्यक्षता में शनिवार को  पैनल अधिवक्ताओं, मध्यस्थों (मेडिएटर्स) तथा पैरा लीगल वॉलंटियर्स की महत्वपूर्ण बैठक हुई। 
इसमें श्री अमित ने उपस्थित सदस्यों को कार्य करते वक्त पेश आने वाली समस्याओं को जानकारी प्राप्त की तथा उन्हें जरूरी दिशा निर्देश दिए। उन्होंने सभी पैनल अधिवक्ताओं, मध्यस्थों एवं पैरा लीगल वॉलंटियर्स से आह्वान किया कि वे आगामी 9 मई को आने वाली नेशनल लोक अदालत में अपने लंबित मामलों का निपटान करवाने के लिए वे अधिक से अधिक लोगों को जागरूक करें। 
उन्होंने कहा कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से वैकल्पिक विवाद निवारण प्रणाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से “मेडिएशन फॉर द नेशन 2.0” अभियान चलाया जा रहा है, जिसका मुख्य उद्देश्य न्यायालयों में लंबित मामलों के बोझ को कम करना तथा आमजन को सरल, सुलभ एवं त्वरित न्याय उपलब्ध कराना है। अभियान के अंतर्गत जिले की विभिन्न अदालतों में लंबित उपयुक्त मामलों को मध्यस्थता केंद्र, रेवाड़ी में भेजा जा रहा है, जहां समझौते के माध्यम से विवादों का निपटारा करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

WhatsApp Image 2026-04-19 at 12.49.31 AM (1)
बैठक लेते हुए सीजेएम अमित वर्मा।

सीजेएम अमित वर्मा ने बताया कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, रेवाड़ी का हेल्प लाइन नंबर  01274-220062 पर संचालित है, जिस कॉल कर कोई भी आमजन किसी भी प्रकार की कानूनी जानकारी प्राप्त कर सकता है। 
उन्होंने बताया कि इसके अतिरिक्त उच्चतम न्यायालय द्वारा संचालित टोल-फ्री नंबर 15100 पर कॉल कर भी निःशुल्क कानूनी सहायता प्राप्त की जा सकती है। वर्मा ने डालसा रेवाड़ी की ओर से आमजन से अपील की है कि वे लोक अदालत एवं मध्यस्थता की प्रक्रिया का लाभ उठाएं।

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad