फसल खरीद व उठान आदि में असहयोगी अधिकारियों-कर्मियों-ट्रांसपोर्टरों के खिलाफ अपनाएं जीरो टॉलरेंस की नीति: उपायुक्त

उचित प्रकार से उठान कार्य न करने वाले ट्रांसपोर्टरों को करवायें ब्लैक लिस्ट: उपायुक्त डा. हरीश कुमार वशिष्ठ

Desh Rojana
On

उपायुक्त डा. हरीश कुमार वशिष्ठ ने कड़े शब्दों में निर्देश दिए कि फसल खरीद-उठान आदि कार्यों में असहयोग बरतने वाले अधिकारियों-कर्मचारियों तथा ट्रांसपोर्टरों के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति अपनायें।

पलवल:
उपायुक्त डा. हरीश कुमार वशिष्ठ ने कड़े शब्दों में निर्देश दिए कि फसल खरीद-उठान आदि कार्यों में असहयोग बरतने वाले अधिकारियों-कर्मचारियों तथा ट्रांसपोर्टरों के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति अपनायें। उन्होंने सख्त निर्देश दिए कि उचित प्रकार से उठान कार्य न करने वाले ट्रांसपोर्टरों को ब्लैक लिस्ट करवायें।
रबी सीजन के अंतर्गत गेहूं की फसल की आवक-खरीद-उठान-भुगतान आदि की समीक्षा के लिए बुधवार को लघु सचिवालय में संबंधित अधिकारियों की बैठक का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता उपायुक्त डा. हरीश कुमार वशिष्ठ कर रहे थे। उपायुक्त ने बेहद विस्तारपूर्वक फसल खरीद संबंधी कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने विशेष रूप से फसल उठान को लेकर पड़ताल की। इस पर विभिन्न मंडियों व खरीद केंद्रों के कई नोडल अधिकारियों ने ट्रांसपोर्टरों की शिकायत की, जिसमें फसल उठान कार्य में ढिलाई की बात रखी गई। उपायुक्त ने इस पर कड़ा संज्ञान लेते हुए कड़े निर्देश दिए कि ऐसे ट्रांसपोर्टरों के विरूद्घ ब्लैक लिस्ट की कार्रवाई अमल में लायें। बार-बार निर्देश देने के बावजूद उचित प्रकार से उठान कार्य न करने वाले ट्रांसपोर्टरों को ब्लैक लिस्ट करवाने की सिफारिश करें।

WhatsApp Image 2026-04-23 at 12.19.18 AM (1)
बैठक के दौरान एसडीएम होडल ने एक खरीद एजेंसी के आला अधिकारी की शिकायत की कि वे उनके द्वारा बुलाई गई बैठक से नदारद रहे, जिस पर उपायुक्त ने निर्देश दिए कि वे संबंधित अधिकारी को चार्जशीट करने के लिए लिखें। उपायुक्त ने स्पष्टï किया कि फसल खरीद व उठान आदि कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार्य नहीं है। साथ ही उन्होंने एक अन्य नोडल अधिकारी की शिकायत पर एएफएसओ को भी चार्जशीट करने के निर्देश दिए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे नियमित रूप से फसल खरीद व उठान संबंधी रिपोर्ट प्रेषित करें।
उपायुक्त डा. हरीश कुमार वशिष्ठ ने अनाज मंडियों व खरीद केंद्रों के नोडल अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे रोजाना एक बार उन्हें आवंटित मंडी तथा खरीद केंद्र का दौरा अवश्य करें। इससे वास्तविक स्थिति की जानकारी मिलेगी, जिससे आवश्यक कदम उठाने में मदद मिलेगी। इस दौरान जिला परिषद के सीईओ जितेंद्र कुमार, पलवल के एसडीएम भूपेंद्र सिंह, होडल की एसडीएम बलीना, हथीन के एसडीएम हरीराम, एमडी शुगर मिल द्विजा, नगराधीश प्रीति रावत, जिला राजस्व अधिकारी बलराज दांगी, डीडीपीओ उपमा अरोड़ा, डीडीए बाबूलाल आदि अधिकारी-कर्मचारी मौजूद थे।

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad