3 मई को होगी नीट यूजी परीक्षा, फरीदाबाद के 18 केंद्रों पर 6436 अभ्यर्थी होंगे शामिल

नीट परीक्षा की तैयारियों को लेकर डीसी अंजलि श्रोत्रिया ने की समीक्षा बैठक

Desh Rojana
On

आगामी नीट (NEET) प्रवेश परीक्षा को पारदर्शी, सुरक्षित और निर्बाध तरीके से संपन्न कराने के लिए अतिरिक्त उपायुक्त (एडीसी) अंजलि श्रोत्रिया ने आज सिटी को-ऑर्डिनेटर्स और सेंटर सुपरिटेंडेंट्स के साथ समीक्षा बैठक की।

फरीदाबाद। आगामी नीट (NEET) प्रवेश परीक्षा को पारदर्शी, सुरक्षित और निर्बाध तरीके से संपन्न कराने के लिए अतिरिक्त उपायुक्त (एडीसी) अंजलि श्रोत्रिया ने आज सिटी को-ऑर्डिनेटर्स और सेंटर सुपरिटेंडेंट्स के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में परीक्षा की गोपनीयता बनाए रखने, लॉजिस्टिक्स प्रबंधन और परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए निर्देश दिए। एडीसी ने स्पष्ट किया कि परीक्षा के दौरान नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की गाइडलाइंस का शत-प्रतिशत पालन सुनिश्चित किया जाए और किसी भी स्तर पर कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।PN_2 (1)
एडीसी अंजलि श्रोत्रिया ने बताया कि राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी द्वारा नीट यूजी परीक्षा 3 मई को देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। परीक्षा एक ही शिफ्ट में दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक होगी। देशभर में लगभग 22 लाख विद्यार्थी इस परीक्षा में शामिल होंगे, जबकि हरियाणा में 65,300 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। फरीदाबाद जिले में इस परीक्षा के लिए 18 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां कुल 6436 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल होंगे।

एडीसी अंजलि श्रोत्रिया ने बताया कि राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी द्वारा नीट यूजी परीक्षा 3 मई को देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। परीक्षा एक ही शिफ्ट में दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक होगी। देशभर में लगभग 22 लाख विद्यार्थी इस परीक्षा में शामिल होंगे, जबकि हरियाणा में 65,300 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। फरीदाबाद जिले में इस परीक्षा के लिए 18 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां कुल 6436 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल होंगे।

एडीसी अंजलि श्रोत्रिया कि सभी केंद्रों पर कंट्रोल रूम स्थापित कर सीसीटीवी निगरानी में ही प्रश्न पत्र खोलने एवं पैक करने की प्रक्रिया सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने परीक्षा केंद्रों की आधारभूत सुविधाओं जैसे बैठने की व्यवस्था, प्रकाश, पेयजल, सीसीटीवी, बायोमेट्रिक सिस्टम आदि की उपलब्धता सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया।
एडीसी अंजलि श्रोत्रिया ने कहा कि नीट यूजी जैसी राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा को पूरी पारदर्शिता, शांति और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न करवाना जिला प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि सभी परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों के लिए सुरक्षित, सुविधाजनक और बेहतर वातावरण उपलब्ध कराया जाएगा। किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ समय पर व्यवस्थाएं पूरी करें।

बैठक सीटीएम अंकित कुमार सहित सभी संबंधित विभागों के अधिकारीगण मौजूद रहे।

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad

टॉप न्यूज

नूंह कंज्यूमर कोर्ट बना आम लोगों के लिए आसान न्याय का जरिया : वाहन, बाइक और इलेक्ट्रॉनिक मामलों में उपभोक्ताओं को राहत, उपभोक्ताओं को मिल रहा त्वरित न्याय, बढ़ा भरोसा।
बरसात से पहले नाले और नालियों और तालाबों की सफाई करवाना सुनिश्चित करें अधिकारी:- धीरेंद्र खड़गटा
पश्चिम बंगाल के अंतिम फेस के चुनाम में आज 142 सीटों पर होगा मतदान, क्या TMC के इस अभेद्य किला को ध्वस्त कर पाएगी BJP .
लोकतंत्र के उत्सव में 'अंधेरा', सोनागाछी की 150 यौनकर्मी वोट से वंचित, प्रशासन के वादे निकले खोखले।
अंगदान की नई क्रांति की सूत्रधार बनीं स्वास्थ्य मंत्री आरती राव