पंचायती राज उपचुनाव-2026 हेतु मतदान केंद्रों की सूची जारी
- खंड तिगांव की ग्राम पंचायत साहूपुरा खादर में सरपंच पद के लिए निर्धारित किए गए मतदान केंद्र
उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) फरीदाबाद आयुष सिन्हा ने जानकारी देते हुए बताया कि हरियाणा पंचायती राज निर्वाचन नियमावली, 1994 के नियम 20 के अंतर्गत पंचायती राज संस्थाओं के उपचुनाव-2026 के लिए मतदान केंद्रों की सूची जारी कर दी गई है।
फरीदाबाद, उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) फरीदाबाद आयुष सिन्हा ने जानकारी देते हुए बताया कि हरियाणा पंचायती राज निर्वाचन नियमावली, 1994 के नियम 20 के अंतर्गत पंचायती राज संस्थाओं के उपचुनाव-2026 के लिए मतदान केंद्रों की सूची जारी कर दी गई है।
उन्होंने बताया कि खंड तिगांव के अंतर्गत ग्राम पंचायत साहूपुरा खादर में सरपंच पद के लिए मतदान हेतु कुल 2 मतदान केंद्र स्थापित किए गए हैं, ताकि मतदाताओं को सुगम एवं व्यवस्थित मतदान सुविधा उपलब्ध करवाई जा सके।
जारी सूची के अनुसार—
मतदान केंद्र संख्या 1: राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय (दायां कक्ष), अरुआ — इस केंद्र पर ग्राम पंचायत के वार्ड संख्या 1, 2, 3 एवं 4 के मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।
मतदान केंद्र संख्या 2: राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय (बायां कक्ष), अरुआ — इस केंद्र पर वार्ड संख्या 5, 6, 7 एवं 8 के मतदाता मतदान करेंगे।
दोनों मतदान केंद्र पंचायत समिति वार्ड संख्या 12 तथा जिला परिषद वार्ड संख्या 07 के अंतर्गत आते हैं।
उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी फरीदाबाद आयुष सिन्हा ने बताया कि मतदान प्रक्रिया को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गयी हैं। मतदान केंद्रों पर सुरक्षा, मूलभूत सुविधाएं एवं चुनाव आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप व्यवस्थाएं उपलब्ध रहेंगी।
उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे मतदान केंद्रों पर सभी आवश्यक तैयारियां समय रहते पूर्ण करें, ताकि मतदाताओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। डीसी ने क्षेत्र के सभी मतदाताओं से अपील की है कि वे लोकतंत्र के इस महत्वपूर्ण पर्व में बढ़-चढ़कर भाग लें और अपने मताधिकार का अवश्य प्रयोग करें।

About The Author
संबंधित समाचार



