एसडीएम ने सीएचसी का किया औचक निरीक्षण,ड्यूटी पर कोई भी मेडिकल अफसर नही मिला
स्थानीय एसडीएम हरिराम ने बृहस्पतिवार को हथीन सीएचसी का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान विभागीय स्टाफ की उपस्थिति चिंताजनक मिली।
हथीन।स्थानीय एसडीएम हरिराम ने बृहस्पतिवार को हथीन सीएचसी का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान विभागीय स्टाफ की उपस्थिति चिंताजनक मिली। सीएचसी में तैनात दोनों मेडिकल अफसर नदारद मिले । एसडीएम ने मेडिकल अफसरों के अनुपस्थित रहने के मामले को गम्भीरता से लिया है।
निरीक्षण के दौरान पांच एएनएम भी अनुस्थित मिली। जिससे स्वास्थ्य सेवाओं पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। सीएचसी में दो स्टाफ नर्स एवं दो फार्मासिस्ट ही उपस्थित मिले जोकि सीमित संसाधनों के साथ कार्य करते पाए गए। एसडीएम ने उपस्थित स्टाफ से सीएचसी के कार्यप्रणाली की समीक्षा की। एसडीएम हरिराम ने बताया कि मेडिकल अफसरों एवं अन्य स्टाफ की लापरवाही गम्भीर अनुशासन हीनता है। सम्बन्धित स्टाफ के विरुद्ध नियम अनुसार कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के स्टाफ को निर्देश दिए कि नियमित उपस्थिति सुनिश्चित की जाए। जिससे आम जनता को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जाएं। एसडीएम ने इस संदर्भ में जिला उपायुक्त एवं अन्य उच्च अधिकारियों को विस्तृत रिपोर्ट भेजी है।

About The Author
संबंधित समाचार