पलवल में खेलों का स्वर्णिम दौर शुरू : पहली बार 50 खेल नर्सरियों की सौगात

खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम के प्रयासों से युवाओं को मिलेगा नया मंच, गांव-गांव से उभरेगी प्रतिभा

Desh Rojana
On

जिला में खेलों को नई दिशा देने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम उठाया गया है। पहली बार पलवल को 50 खेल नर्सरियों की बड़ी सौगात मिली है

पलवल:  जिला में खेलों को नई दिशा देने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम उठाया गया है। पहली बार पलवल को 50 खेल नर्सरियों की बड़ी सौगात मिली है, जिससे जिले के युवाओं के लिए खेलों में आगे बढ़ने के नए अवसर खुलेंगे। यह पहल हरियाणा के खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम के निरंतर प्रयासों का परिणाम है, जिन्होंने प्रदेश में खेलों के विकास को प्राथमिकता देते हुए इस महत्वाकांक्षी योजना को साकार किया।

WhatsApp Image 2026-04-30 at 11.39.20 PM (4)

गांव-गांव से निकलेगी खेल प्रतिभा
इन खेल नर्सरियों के माध्यम से पलवल के ग्रामीण क्षेत्रों में छिपी खेल प्रतिभाओं की पहचान की जाएगी। चयनित खिलाडिय़ों को आधुनिक सुविधाओं, पेशेवर प्रशिक्षण, बेहतर डाइट और आवश्यक खेल उपकरण उपलब्ध कराए जाएंगे, ताकि वे अपने कौशल को निखारकर बड़े मंच तक पहुंच सकें।

खेल संस्कृति को मिलेगा बढ़ावा
इस पहल से न केवल जिले में खेल संस्कृति को मजबूती मिलेगी, बल्कि युवाओं में खेलों के प्रति उत्साह भी बढ़ेगा। आने वाले समय में पलवल के खिलाड़ी राज्य, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाने में सक्षम होंगे।

हरियाणा : खिलाडिय़ों को सम्मान और प्रोत्साहन में अग्रणी
खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने कहा कि हरियाणा सरकार खिलाडिय़ों को प्रोत्साहित करने के मामले में देश में अग्रणी है। राज्य में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाडिय़ों को आकर्षक नकद पुरस्कार, सरकारी नौकरियां और अन्य सुविधाएं दी जाती हैं। ओलंपिक, एशियन गेम्स और कॉमनवेल्थ गेम्स जैसे अंतरराष्ट्रीय मंचों पर पदक जीतने वाले खिलाडिय़ों को हरियाणा में अन्य राज्यों की तुलना में अधिक सम्मान और इनाम मिलता है। यही कारण है कि छोटे-छोटे गांवों से निकलकर खिलाड़ी विश्व स्तर पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रहे हैं।

बेहतर बुनियादी ढांचा और प्रशिक्षण सुविधाएं
खेल राज्य मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा खेल नर्सरियों, आधुनिक स्टेडियमों और प्रोफेशनल कोचिंग सुविधाओं पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। खिलाडिय़ों के लिए डाइट, प्रशिक्षण और खेल उपकरणों की उपलब्धता सुनिश्चित की जा रही है, जिससे उनकी तैयारी में कोई कमी न रहे।

पलवल बनेगा उभरता खेल केंद्र
श्री गौतम ने कहा कि यह पहल पलवल को खेल मानचित्र पर एक मजबूत और उभरते केंद्र के रूप में स्थापित करने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगी। युवाओं को सही दिशा, संसाधन और अवसर मिलने से जिले का भविष्य उज्जवल होगा और हरियाणा की ‘स्पोट्र्स पावरहाउस’ की पहचान और मजबूत होगी।

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad