सरस्वती महिला महाविद्यालय, पलवल में आयोजित हुआ प्रेरणादायक विदाई समारोह
सरस्वती महिला महाविद्यालय, पलवल के प्रांगण में कला एवं वाणिज्य संकाय की स्नातकोत्तर छात्राओं के लिए एक गरिमामयी एवं भावपूर्ण विदाई समारोह का आयोजन किया गया।
पलवल: सरस्वती महिला महाविद्यालय, पलवल के प्रांगण में कला एवं वाणिज्य संकाय की स्नातकोत्तर छात्राओं के लिए एक गरिमामयी एवं भावपूर्ण विदाई समारोह का आयोजन किया गया।
यह अवसर केवल एक औपचारिक विदाई नहीं, बल्कि छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामनाओं और उनकी उपलब्धियों के सम्मान का प्रतीक बना।
कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती वंदना के मधुर स्वरों के साथ हुआ, जिसने पूरे वातावरण को आध्यात्मिकता और सकारात्मक ऊर्जा से भर दिया। मुख्य अतिथि एवं महाविद्यालय प्राचार्या डॉ. वंदना त्यागी ने अपने प्रेरणादायक संबोधन में छात्राओं को जीवन में स्पष्ट लक्ष्य निर्धारित करने, निरंतर प्रयास करने और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया। उन्होंने छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें सफलता के लिए आशीर्वाद प्रदान किया।
समारोह के दौरान बी ए तृतीय वर्ष की छात्रा तनिष्का और बीकॉम द्वितीय वर्ष की छात्रा पायल व पूर्वंlशी ने अपने महाविद्यालय जीवन के अनुभव साझा करते हुए भावनात्मक क्षण उत्पन्न किए। उनकी अभिव्यक्ति ने उपस्थित सभी को अपने-अपने छात्र जीवन की यादों से जोड़ दिया।
कार्यक्रम की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने समारोह में उत्साह और उल्लास का संचार किया। छात्राओं ने नृत्य, गीत, अभिनय एवं लोक प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया, जिसने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
समारोह का प्रमुख आकर्षण ‘मिस फेयरवेल प्रतियोगिता’ रही, जिसमें प्रतिभागियों ने व्यक्तित्व, आत्मविश्वास, प्रतिभा एवं बौद्धिक क्षमता का प्रभावशाली प्रदर्शन किया। निर्णायक मंडल में डाo आशा दहिया,डॉ. लक्ष्मी गुप्ता एवं डॉ. रानी सांगवान ने निष्पक्षता एवं सूझबूझ के साथ अपनी भूमिका निभाई।
प्रतियोगिता के परिणामों में बी ए की मिस तनिष्का ने प्रथम स्थान प्राप्त कर ‘मिस फेयरवेल’ का खिताब अपने नाम किया। मिस हिमांशी.द्वितीय स्थान पर रहीं, जबकि मिस हिमांशी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
कार्यक्रम का सफल संचालन एवं समापन महाविद्यालय के प्राध्यापकों के सहयोग से अत्यंत सराहनीय ढंग से किया गया। यह आयोजन न केवल एक विदाई का अवसर रहा, बल्कि छात्राओं के लिए नए सपनों और संभावनाओं की ओर अग्रसर होने की प्रेरणा भी बना।

About The Author
संबंधित समाचार



