नूंह महिला थाना पुलिस ने महिला विरुद्ध मामलें में आरोपी सहित तीन को किया गिरफ्तार ।
जिला पुलिस द्वारा महिला सुरक्षा को लेकर लगातार सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। इसी कड़ी में महिला थाना नूंह पुलिस ने एक महत्वपूर्ण कार्रवाई करते हुए महिला विरुद्ध अपराध के मामलें में फरार चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया है
नूंह: जिला पुलिस द्वारा महिला सुरक्षा को लेकर लगातार सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। इसी कड़ी में महिला थाना नूंह पुलिस ने एक महत्वपूर्ण कार्रवाई करते हुए महिला विरुद्ध अपराध के मामलें में फरार चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, साथ ही दो मनचलों के खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई गई है।
पुलिस प्रवक्ता द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार एक केस में नामजद आरोपी कासम पुत्र ताहिर निवासी वार्ड नंबर 1 हामिद कॉलोनी नूंह को नियमानुसार गिरफ्तार किया गया है। यह आरोपी महिला विरुद्ध अपराध से जुड़े एक मामलें में काफी समय से फरार चल रहा था, जिसे अब पुलिस ने पकड़ने में सफलता हासिल की है।
.jpeg)
इसके अतिरिक्त महिला थाना पुलिस द्वारा शहर के उन क्षेत्रों में विशेष निगरानी और भ्रमण किया गया, जहां मनचलों के खड़े रहने की संभावनाएं रहती हैं । इस दौरान पुलिस ने दो मनचलों को काबू करके उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की। काबू किए आरोपियों की पहचान सलीम पुत्र अब्बास निवासी वार्ड नंबर 12 नूंह तथा साहिल पुत्र महबूब निवासी वार्ड नंबर 11, थाना शहर नूंह के रूप में हुई है। पुलिस का कहना है कि महिलाओं की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए इस प्रकार की कार्रवाइयां आगे भी जारी रहेंगी। नूंह पुलिस ने आमजन से भी अपील की है कि वे किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि समय रहते उचित कार्रवाई की जा सके।

About The Author
संबंधित समाचार



