जिले में मादक पदार्थों की तस्करी पर लगाई जाए रोक : सीईओ जिला परिषद जितेंद्र कुमार

-जिला परिषद सीईओ जितेंद्र कुमार ने बैठक में दिए निर्देश

Desh Rojana
On

हरियाणा सरकार के निर्देशानुसार जिला में नशा मुक्त अभियान को प्रभावी बनाने के उद्देश्य से जिला स्तरीय नेशनल नारकोटिक्स कोआर्डिनेशन कमेटी (एनकॉर्ड) की बैठक का आयोजन बृहस्पतिवार को लघु सचिवालय स्थित सभागार में किया गया।

पलवल:  हरियाणा सरकार के निर्देशानुसार जिला में नशा मुक्त अभियान को प्रभावी बनाने के उद्देश्य से जिला स्तरीय नेशनल नारकोटिक्स कोआर्डिनेशन कमेटी (एनकॉर्ड) की बैठक का आयोजन बृहस्पतिवार को लघु सचिवालय स्थित सभागार में किया गया। बैठक की अध्यक्षता जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी जितेंद्र कुमार ने की। उन्होंने कहा कि नशा मुक्त समाज के निर्माण के लिए जिला प्रशासन और आम जनता को मिलकर प्रयास करने होंगे। इस अवसर पर सभी विभागों ने समन्वय के साथ कार्य करते हुए जिले को नशा मुक्त बनाने के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।
सीईओ जितेंद्र कुमार ने बैठक में जिले में मादक पदार्थों की तस्करी पर रोक लगाने, अवैध बिक्री के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने तथा युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए जागरूकता अभियान चलाने की आवश्यकता पर बल देते हुए अधिकारियों के साथ विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि स्कूल एवं कॉलेज स्तर पर जागरूकता कार्यक्रम, सेमिनार और रैलियों का आयोजन किया जाए। स्वास्थ्य विभाग को नशा मुक्ति केंद्रों में बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा परामर्श सेवाओं को मजबूत करने के निर्देश दिए।

WhatsApp Image 2026-04-30 at 11.05.50 PM (3)
सीईओ जितेंद्र कुमार ने बैठक में एजेंडा अनुसार जिला पलवल में नशा मुक्ति केंद्र की स्थापना करने की आवश्यकता पर बल दिया ताकि नशा पीड़ित व्यक्तियों को उपचार, परामर्श एवं पुनर्वास की सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें। उन्होंने मादक औषधि एवं मनोरोगी पदार्थ अधिनियम 1985 के अंतर्गत वाणिज्यिक मात्रा में मादक पदार्थों की जब्ती हेतु पुलिस विभाग पलवल को विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मादक औषधि एवं मनोरोगी पदार्थ अधिनियम 1985 के प्रावधानों के अंतर्गत मादक पदार्थों की तस्करी से अर्जित संपत्तियों की पहचान कर उनके कुर्की/अटैचमेंट के प्रस्तावों में वृद्धि की जाए।

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad