पंचायती राज संस्थाओं के उपचुनाव हेतु नामांकन प्रक्रिया संपन्न, कुल 12 उम्मीदवारों ने भरा पर्चा : उपायुक्त

Desh Rojana
On

राज्य निर्वाचन आयोग, हरियाणा के निर्देशों के अनुपालन में जिला फरीदाबाद में पंचायती राज संस्थाओं (PRI) के उपचुनाव (अप्रैल–मई 2026) के लिए नामांकन प्रक्रिया निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सफलतापूर्वक संपन्न हो गई है।

फरीदाबाद : राज्य निर्वाचन आयोग, हरियाणा के निर्देशों के अनुपालन में जिला फरीदाबाद में पंचायती राज संस्थाओं (PRI) के उपचुनाव (अप्रैल–मई 2026) के लिए नामांकन प्रक्रिया निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सफलतापूर्वक संपन्न हो गई है। उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) आयुष सिन्हा ने जानकारी देते हुए बताया कि 21 अप्रैल से 25 अप्रैल 2026 तक की अवधि के दौरान जिले के तीनों ब्लॉकों—फरीदाबाद, बल्लभगढ़ एवं तिगांव—से कुल 12 नामांकन पत्र प्राप्त हुए हैं, जिनमें 10 पुरुष एवं 02 महिला उम्मीदवार शामिल हैं।panchayat-election-demo-pic2_1582894705

उन्होंने बताया कि ब्लॉक फरीदाबाद के अंतर्गत ग्राम पंचायत भास्कोला (वार्ड 3) से 01 पुरुष उम्मीदवार ने पंच पद हेतु नामांकन दाखिल किया। ब्लॉक बल्लभगढ़ में ग्राम पंचायत फतेहपुर बिल्लोच (वार्ड 19) से 01 महिला, ग्राम पंचायत डीग (वार्ड 1) से 01 पुरुष उम्मीदवार ने नामांकन प्रस्तुत किया, जबकि ग्राम पंचायत जाकोपुर (वार्ड 2) से कोई नामांकन प्राप्त नहीं हुआ। वहीं ब्लॉक तिगांव में ग्राम पंचायत सहूपुरा खादर से सरपंच पद हेतु 08 पुरुष उम्मीदवारों ने नामांकन किया तथा ग्राम पंचायत फत्तूपुरा (वार्ड 2) से 01 महिला उम्मीदवार ने पंच पद के लिए अपना नामांकन दाखिल किया।

उन्होंने नागरिकों से अपील की है कि वे लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करें और निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न कराने में सहयोग दें।

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

NELOFER HASHMI Picture

नीलोफर हाशमी, देश रोजाना ऑनलाइन में सीनियर पत्रकार हैं। वे करंट अफेयर्स, ह्यूमन नेचर, सोशल और पॉलिटिक्‍स से जुड़ी खबरें बनाती हैं। मीडिया में नीलोफर को सालों का अनुभव है।

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad

टॉप न्यूज

सभी देव भूमि उत्तराखंड की संस्कृति और मर्यादा का रखे पूरा ध्यान:- ओमप्रकाश जमदग्नि, दर्जाधारी राज्यमंत्री उत्तराखंड
केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने सीएसआर फंड से 5 करोड़ रुपए की नई स्ट्रीट लाइटों का किया उद्घाटन
बिना काम पूरा हुए 33 करोड़ की पेमेंट करने पर केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने विजिलेंस जांच के दिए निर्देश
सोमनाथ मंदिर पुनर्निर्माण के 75 वर्ष पूर्ण होने पर जिले में मनाया जाएगा “सोमनाथ स्वाभिमान पर्व” : डीसी आयुष सिन्हा
20 वर्ष अनुभव वाले कलाकार कर सकेंगे “गुरू शिष्य परंपरा योजना” में आवेदन : डीआईपीआरओ मूर्ति दलाल