नगर परिषद रेवाड़ी और नगर पालिका धारूहेड़ा के चुनाव के लिए नामांकन की अंतिम तारीख आज

- 10 मई को नगर परिषद रेवाड़ी, नगर पालिका धारूहेड़ा के आम चुनाव व पंचायती राज संस्थाओं के उप चुनाव में डाले जाएंगे वोट

Desh Rojana
On

जिले में नगर परिषद रेवाड़ी, नगर पालिका धारूहेड़ा के आम चुनाव और पंचायती राज संस्थाओं में रिक्त पदों पर उप चुनाव 10 मई को वोट डाले जाएंगे।

रेवाड़ी। जिले में नगर परिषद रेवाड़ी, नगर पालिका धारूहेड़ा के आम चुनाव और पंचायती राज संस्थाओं में रिक्त पदों पर उप चुनाव 10 मई को वोट डाले जाएंगे। इन उक्त चुनावों के लिए उम्मीदवार 25 अप्रैल को बाद दोपहर 3 बजे तक नामांकन जमा करा सकेंगे।panchayat-election-demo-pic2_1582894705
जिला निर्वाचन अधिकारी अभिषेक मीणा ने बताया कि 24 अप्रैल तक नगर परिषद रेवाड़ी चेयरपर्सन पद के लिए 5 और नगर पालिका धारूहेड़ा चेयरपर्सन पद के लिए 11 उम्मीदवारों ने आवन नामांकन जमा करवाए हैं। नगर परिषद रेवाड़ी के वार्ड सदस्य पदों के लिए अलग-अलग वार्डों से शुक्रवार देर शाम तक 123 प्रत्याशियों ने अपने नामांकन दाखिल किए। 
इसी प्रकार नगर पालिका धारूहेड़ा के वार्डों के पार्षद पदों के लिए विभिन्न वार्डों से 58 प्रत्याशियों ने नामांकन दर्ज करवाए हैं। उन्होंने बताया कि पंचायत राज संस्थाओं में रिक्त पदों के लिए शुक्रवार की शाम तक 9 प्रत्याशियो ने नामांकन दर्ज करवाए। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि नगर परिषद रेवाड़ी के लिए अतिरिक्त उपायुक्त राहुल मोदी को रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त किया गया है। नगर परिषद रेवाड़ी में चेयरपर्सन पद के लिए उम्मीदवार लघु सचिवालय के कमरा नंबर 202 में नामांकन जमा कराएं। 
उधर रेवाड़ी नगर परिषद के वार्ड 1 से 11 के पार्षद पद के लिए नामांकन नया मॉडल टाउन स्थित सेक्टर - 1, ईओ एचएसवीपी कार्यालय में जमा होंगे। वार्ड नंबर 12 से 22 से पार्षद पद के लिए उम्मीदवार जीएम हरियाणा रोडवेज रेवाड़ी के कार्यालय में जबकि वार्ड 23 से 32 के पार्षद पद के प्रत्याशी जिला राजस्व अधिकारी कार्यालय के कमरा नंबर 113 में नामांकन जमा कराएं। 
इसी प्रकार नगर पालिका धारूहेड़ा के लिए उपमंडल अधिकारी ना. रेवाड़ी सुरेश कुमार को रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त हैं। नगर पालिका धारूहेड़ा में चेयरमैन और वार्ड 1 से 18 के पार्षद पद के उम्मीदवार तहसील कार्यालय धारूहेड़ा में अपने नामांकन दाखिल करें। 
इसी प्रकार पंचायती राज संस्थाओं में रिक्त पदों के लिए प्रत्याशी अलग अलग निर्धारित जगहों पर 25 अप्रैल को प्रात: 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक अपने नामांकन जमा करवा दें। 
 
अगले क्या होगा 
उक्त समयावधि पूर्ण होने के बाद 27 अप्रैल तक सभी जगहों पर जमा किए गए नामांकन पत्रों की जांच का काम होगा। 28 अप्रैल को नामांकन वापिसी होगी और इसी दिन देर शाम तक पात्र उम्मीदवारों को चुनाव चिन्ह आवंटित कर दिए जाएंगे। 10 मई को मतदान होगा। किसी जगह मतदान किसी कारणवश नहीं हुआ तो वहां 12 मई को मतदान कराया जाएगा। 13 मई को सभी जगह मतगणना के बाद निकाय संस्थाओं के आम चुनाव और पंचायतीराज संस्थाओं के उप चुनाव का परिणाम घोषित कर दिया जाएगा। 
 
जिला निर्वाचन अधिकारी की अपील 
जिला निर्वाचन अधिकारी ने जिला रेवाड़ी में जिन जगहों पर चुनाव हो रहे हैं, उन क्षेत्रों में रहने वाले लोगों, उम्मीदवारों और चुनाव से जुड़े सभी लोगों को कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने और प्रशासन को रचनात्मक सहयोग देने की अपील की है। 
Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad

टॉप न्यूज

सभी देव भूमि उत्तराखंड की संस्कृति और मर्यादा का रखे पूरा ध्यान:- ओमप्रकाश जमदग्नि, दर्जाधारी राज्यमंत्री उत्तराखंड
केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने सीएसआर फंड से 5 करोड़ रुपए की नई स्ट्रीट लाइटों का किया उद्घाटन
बिना काम पूरा हुए 33 करोड़ की पेमेंट करने पर केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने विजिलेंस जांच के दिए निर्देश
सोमनाथ मंदिर पुनर्निर्माण के 75 वर्ष पूर्ण होने पर जिले में मनाया जाएगा “सोमनाथ स्वाभिमान पर्व” : डीसी आयुष सिन्हा
20 वर्ष अनुभव वाले कलाकार कर सकेंगे “गुरू शिष्य परंपरा योजना” में आवेदन : डीआईपीआरओ मूर्ति दलाल