शुगर के अवैध इंजेक्शन की खेप पकड़ी, इटली से भारत लाया जाता है, 70 लाख रुपए कीमत

Desh Rojana
On

ड्रग कंट्रोल विभाग ने डीएलएफ फेस-4 इलाके में छापेमारी कर एक संदिग्ध इंजेक्शन से भरी गाड़ी को पकड़ा है। गाड़ी में वजन कम करने और डायबिटीज के इलाज के लिए इस्तेमाल होने वाले इंजेक्शन भरे हुए थे।

गुरुग्राम : ड्रग कंट्रोल विभाग ने डीएलएफ फेस-4 इलाके में छापेमारी कर एक संदिग्ध इंजेक्शन से भरी गाड़ी को पकड़ा है। गाड़ी में वजन कम करने और डायबिटीज के इलाज के लिए इस्तेमाल होने वाले इंजेक्शन भरे हुए थे। विभाग की टीम को सूचना मिली थी कि एक कंपनी का कर्मचारी इन इंजेक्शनों की अवैध सप्लाई कर रहा है।1000928454
टीम ने मौके पर पहुंचकर गाड़ी को रोक लिया और उसमें सवार हैंपर्ट कंपनी कर्मचारी मुज्जमिल को हिरासत में ले लिया। गाड़ी की तलाशी ली गई तो उसमें हजारों इंजेक्शन बरामद हुए। बरामद किए गए इंजेक्शन की कीमत बाजार में 13 से 25 हजार रुपए प्रति डोज तक बताई गई है। यह इंजेक्शन दिल्ली के भागीरथ पैलेस मार्केट से यहां भेजे गए थे, जबकि इसकी बिलिंग गुरुग्राम के एड्रेस की गई है। 
बता दें कि, मौनजारो नामक इंजेक्शन मूल रूप से इटली की एक कंपनी द्वारा बनाया जाता है और शुगर के मरीजों के इलाज में काम आता है, लेकिन भारत में इसका गलत इस्तेमाल वजन घटाने के लिए भी किया जा रहा है। फिलहाल विभाग जांच कर रहा है कि इंजेक्शन की इतनी बड़ी खेप कहां से आई और इसमें कौन-कौन शामिल है। अधिकारियों का कहना है कि सप्लाई चेन का पता लगाकर पूरे नेटवर्क पर कार्रवाई की जाएगी।
Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad