समाधान शिविर में 13 शिकायतें प्राप्त, प्राथमिकता के आधार पर हो रहा निस्तारण : उपायुक्त अखिल पिलानी
उपायुक्त अखिल पिलानी ने कहा कि समाधान शिविर में आने वाली शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निदान सुनिश्चित किया जा रहा है।
नूंह: उपायुक्त अखिल पिलानी ने कहा कि समाधान शिविर में आने वाली शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निदान सुनिश्चित किया जा रहा है। आमजन की सार्वजनिक व व्यक्तिगत शिकायतों के निस्तारण का केंद्र बिंदु समाधान शिविर बन रहे हैं। वीरवार को लघु सचिवालय स्थित सभागार में आयोजित समाधान शिविर में उपायुक्त ने आमजन की समस्याएं गंभीरता से सुनीं और संबंधित अधिकारियों को मौके पर ही उनके त्वरित समाधान के निर्देश दिए।
उन्होंने बताया कि शिविर में कुल 13 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से कई का मौके पर ही समाधान कर दिया गया तथा शेष शिकायतों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश अधिकारियों को दिए गए।
उपायुक्त ने कहा कि समाधान शिविर का उद्देश्य लोगों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निपटान सुनिश्चित करना है, ताकि नागरिकों को समयबद्ध राहत मिल सके। उन्होंने शिविर में आई शिकायतों की सुनवाई करते हुए लोगों को राहत पहुंचाई।

उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि एसएमजीटी पोर्टल पर प्राप्त होने वाली सभी शिकायतों का निर्धारित अवधि में निपटान किया जाए। विभागवार समीक्षा करते हुए उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर अंडरटेक करें और उनके समाधान के पश्चात तुरंत एटीआर अपलोड करना सुनिश्चित करें।
उन्होंने कहा कि पारदर्शिता और जवाबदेही बनाए रखने के लिए यह प्रक्रिया अत्यंत महत्वपूर्ण है। जनसमस्याओं के समाधान में संवेदनशीलता और तत्परता आवश्यक है। सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें और यह सुनिश्चित करें कि आमजन को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे नियमित रूप से शिकायतों की मॉनिटरिंग करें और समाधान प्रक्रिया को और अधिक प्रभावी बनाएं।
इस अवसर पर पशुपालन विभाग के उप-निदेशक डा विरेंद्र सहरावत, डीडीपीओ नरेंद्र सरवान, जिला कल्याण अधिकारी अनिल दहिया, एलडीएम सागर फलदू, कार्यकारी अभियंता पंचायती राज योगेश शर्मा सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

About The Author
संबंधित समाचार



