कैबिनेट मंत्री राव नरबीर ने स्टॉर्म वाटर ड्रेन व जलापूर्ति परियोजनाओं का किया शिलान्यास

धनकोट में 4.53 करोड़ की पाइपलाइन परियोजना से मजबूत होगी पेयजल व्यवस्था

Desh Rojana
On

हरियाणा के उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह ने कहा कि नागरिकों को पानी, बिजली और सड़क जैसी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की नैतिक जिम्मेदारी है, और हरियाणा सरकार इस दायित्व का प्रभावी ढंग से निर्वहन कर रही है।

गुरुग्राम: हरियाणा के उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह ने कहा कि नागरिकों को पानी, बिजली और सड़क जैसी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की नैतिक जिम्मेदारी है, और हरियाणा सरकार इस दायित्व का प्रभावी ढंग से निर्वहन कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार का लक्ष्य हर नागरिक तक बुनियादी सुविधाओं की समान पहुंच सुनिश्चित करना है, ताकि लोगों का जीवन स्तर बेहतर हो सके और विकास का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे।
उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह वीरवार को सेक्टर-9 व 9ए में स्टॉर्म वाटर ड्रेन परियोजनाओं तथा गांव धनकोट स्थित नगर निगम के वार्ड संख्या 6 में जलापूर्ति पाइपलाइन बिछाने के कार्यों का शिलान्यास करने के उपरांत उपस्थित जनसमूह को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर निगम के मुख्य अभियंता विजय ढाका, सम्बंधित वार्ड के पार्षद नरेश कटारिया और सतपाल सहित अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।

WhatsApp Image 2026-05-01 at 12.23.29 AM
मंत्री ने कहा कि सरकार द्वारा शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में आधारभूत ढांचे को मजबूत करने के लिए लगातार कार्य किए जा रहे हैं। पेयजल आपूर्ति, निर्बाध बिजली व्यवस्था और सड़कों के निर्माण व रखरखाव को प्राथमिकता दी जा रही है, जिससे आमजन को सुविधा और सुगमता मिल सके। उन्होंने कहा कि इन मूलभूत सुविधाओं के सुदृढ़ होने से न केवल आमजन का जीवन आसान होता है, बल्कि प्रदेश के समग्र आर्थिक और सामाजिक विकास को भी गति मिलती है।


सेक्टर-9 व 9ए में जलभराव से मिलेगी राहत: कैबिनेट मंत्री द्वारा गुरुग्राम के सेक्टर-9 एवं सेक्टर-9ए में स्टॉर्म वाटर ड्रेन से संबंधित महत्वपूर्ण विकास कार्यों का शिलान्यास किया गया। इन परियोजनाओं के तहत सेक्टर-9 में लगभग 14.5 किलोमीटर तथा सेक्टर-9ए में करीब 11.4 किलोमीटर लंबाई में ड्रेनेज लाइन बिछाई जाएगी, जिससे आंतरिक सड़कों और मुख्य मार्गों पर वर्षा के दौरान जलभराव की समस्या से राहत मिलेगी। इन कार्यों पर कुल लगभग 19.35 करोड़ रुपये  की लागत आएगी। इसके अतिरिक्त सेक्टर- 9 एवं 9ए क्षेत्र में जल निकासी व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए डिस्पोजल सिस्टम (सम्पवेल आदि) का निर्माण भी किया जाएगा, जिससे बरसात के दौरान पानी का सुचारू निकास सुनिश्चित होगा।


धनकोट में जल आपूर्ति व्यवस्था होगी मजबूत:  ग्राम धनकोट में जल आपूर्ति व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए नई जल आपूर्ति पाइपलाइन बिछाने का कार्य किया जाएगा। जिस पर लगभग 4.53 करोड़ रुपये की लागत आएगी। इस परियोजना के तहत नई डीआई पाइपलाइन डालने के साथ पुरानी व क्षतिग्रस्त पाइपलाइन को बदला जाएगा, ताकि पेयजल की आपूर्ति बेहतर, नियमित और पर्याप्त मात्रा में सुनिश्चित की जा सके। कार्य पूर्ण होने के बाद गांव के निवासियों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध होगा और जल आपूर्ति से जुड़ी समस्याओं का स्थाई समाधान होगा।

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad