लेजर वैली पार्क 3D प्रोजेक्शन मैपिंग से हुआ गुलज़ार -- अब वाटर स्क्रीन पर दिखेगा अद्भुत नजारा
मुख्यमंत्री नायब सैनी ने आधुनिक फाउंटेन व लाइट शो का किया उद्घाटन
साइबर सिटी का सबसे प्रमुख और बड़ा पार्क लेजर वैली हर दिन 3D प्रोजेक्शन मैपिंग से गुलज़ार होगा। यहां वाटर स्क्रीन पर अब अद्भुत नजारा देखने को मिलेगा।
गुरुग्राम। साइबर सिटी का सबसे प्रमुख और बड़ा पार्क लेजर वैली हर दिन 3D प्रोजेक्शन मैपिंग से गुलज़ार होगा। यहां वाटर स्क्रीन पर अब अद्भुत नजारा देखने को मिलेगा। रविवार देर शाम मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सेक्टर-29 स्थित लेजर वैली पार्क में करीब 8 करोड़ की लागत से निर्मित आधुनिक लाइट एंड साउंड शो के साथ 3डी प्रोजेक्शन मैपिंग (वॉटर स्क्रीन पर) का उद्घाटन करते हुए इसे गुरुग्राम वासियों को समर्पित किया। उन्होंने कहा कि यह ऐतिहासिक पार्क शहर के लोगों के लिए सुकून, स्वास्थ्य और सकारात्मक ऊर्जा का महत्वपूर्ण केंद्र है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि लेजर वैली पार्क में बड़ी संख्या में लोग सुबह-शाम सैर के लिए आते हैं और यहां का वातावरण उन्हें मानसिक शांति व नई ऊर्जा प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि जब व्यक्ति चिंताओं से मुक्त होता है तो उसका स्वास्थ्य बेहतर होता है और कार्यक्षमता भी बढ़ती है।
बनेगा सिंथेटिक ट्रैक, होगा सौंदर्यकरण
इस अवसर पर उन्होंने पार्क में सिंथेटिक ट्रैक के निर्माण तथा इसके और अधिक सौंदर्यीकरण की भी घोषणा की, ताकि गुरुग्राम ही नहीं बल्कि बाहर से आने वाले लोग भी यहां आकर्षित हों और इस सुविधा का लाभ उठा सकें। उन्होंने इस नई सौगात के लिए गुरुग्राम के नागरिकों को बधाई व शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर म्यूजिकल फाउंटेन पर भगवान हनुमान जी की 3डी कथा का चित्रण भी देखा।
इस अवसर पर प्रदेश के उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह ने कहा कि गुरुग्राम का यह प्रमुख और सबसे बड़ा पार्क लंबे समय से लोगों के लिए सुबह-शाम सैर और विश्राम का प्रमुख केंद्र रहा है। गुरुग्राम की बढ़ती आबादी को देखते हुए यह पार्क नागरिकों के लिए और भी महत्वपूर्ण हो गया है। यहां आने वाले लोगों को न केवल मनोरंजन मिलेगा, बल्कि उनका शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य भी बेहतर होगा। कार्यक्रम में गुरुग्राम के विधायक श्री मुकेश शर्मा ने भी अपने विचार रखे।
इस अवसर पर प्रदेश के उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह ने कहा कि गुरुग्राम का यह प्रमुख और सबसे बड़ा पार्क लंबे समय से लोगों के लिए सुबह-शाम सैर और विश्राम का प्रमुख केंद्र रहा है। गुरुग्राम की बढ़ती आबादी को देखते हुए यह पार्क नागरिकों के लिए और भी महत्वपूर्ण हो गया है। यहां आने वाले लोगों को न केवल मनोरंजन मिलेगा, बल्कि उनका शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य भी बेहतर होगा। कार्यक्रम में गुरुग्राम के विधायक श्री मुकेश शर्मा ने भी अपने विचार रखे। तीन विषयों पर आधारित होगा लेजर शो
गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण द्वारा प्रस्तुत लाइट एंड साउंड शो तीन प्रमुख विषयों पर आधारित है। जिसके तहत बाल हनुमान के जरिए ऊर्जा एवं अटूट भक्ति का चित्रण होगा। गुरु द्रोणाचार्य के जरिए ज्ञान एवं अनुशासन का प्रदर्शन होगा। समय की पुस्तक के जरिए विरासत से विकास तक की निरंतर यात्रा दिखाई जाएगी।
यह प्रस्तुति सांस्कृतिक दर्शन को आगे ले जाते हुए आधुनिकता और परंपरा के संतुलन को दर्शाती है। उल्लेखनीय है कि जीएमडीए द्वारा शहर के समग्र एवं संतुलित विकास हेतु निरंतर कार्य किए जा रहे हैं, जहाँ आधुनिक आधारभूत संरचना के साथ सांस्कृतिक दृष्टिकोण का भी समन्वय किया जा रहा है।

About The Author
संबंधित समाचार



