समाधान शिविर में डीसी ने सुनी जन शिकायतें

Desh Rojana
On

सोमवार को सचिवालय सभागार में डीसी अभिषेक मीणा की अध्यक्षता में लगाए गए समाधान शिविर जनसुनवाई हुई

 रेवाड़ी: सोमवार को सचिवालय सभागार में डीसी अभिषेक मीणा की अध्यक्षता में लगाए गए समाधान शिविर जनसुनवाई हुई, जिसमें डीसी अभिषेक मीणा ने अधिकारियों की लोगों की समस्याओं का प्राथमिकता से निवारण करने के निर्देश दिए। 
शिविर में गांव बास और जाडरा में अवैध कब्जा होने की जांच डीडीपीओ एचपी बंसल को सौंपकर कब्जे हटवाने के निर्देश दिए गए। साउथ सिटी रेवाड़ी की गली नंबर-3 और गांव जाडरा में जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को पर्याप्त पेय जल की सप्लाई करवाने के निर्देश मिले। उन्होंने जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि गर्मी में किसी को पेयजल की समस्या न हो, जहां भी पानी की समस्या है वहां पीने के पानी का उचित प्रबंध करना सुनिश्चित करें।

WhatsApp Image 2026-04-20 at 7.40.19 PM
समाधान शिविर में जन शिकायतें सुनते डीसी अभिषेक मीणा।

गांव भाड़ावास की फिरनी पर स्ट्रीट लाइट बंद रहने की शिकायत पर डीसी ने डीडीपीओ को लाइट दुरुस्त करवाकर जल्द चालू करवाने के निर्देश दिए। गांव रामपुरा में रास्ते के बीच खड़े बिजली के पोल साइड में लगवाने के लिए डीएचबीवीएन के अधिकारियों को निर्देश दिए।
इसके अलावा समाधान शिविर में फैमिली आईडी, पेंशन व पुलिस विभाग के संबंधित शिकायतों का भी शीघ्र समाधान करने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। इस अवसर पर एसपी हेमेंद्र मीणा, एडीसी राहुल मोदी, एसडीएम सुरेश कुमार, सीटीएम जितेंद्र कुमार और डीएसपी रविंद्र सहित अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad

टॉप न्यूज

Faridabad News : सेवा संकल्प अभियान के तहत विभिन्न स्थानों पर नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित
Faridabad News : अभिनेत्री निमरत कौर ने फरीदाबाद हाफ मैराथन-2026 में भाग लेने का किया आह्वान
Palwal News : शिक्षकों की लंबित मांगो व अतिथि अध्यापकों के नियमितिकरण को लेकर 23 सितंबर को शिक्षा मंत्री कैंप कार्यालय पर करेंगे जोरदार प्रदर्शन- हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ
Palwal News : पीएम श्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अलावलपुर में मदर टेरेसा सर्विस क्लब द्वारा बच्चों को जूते वितरित किए
Palwal News : आरबीएसके टीम सीएचओ एवं ह्यूमाना फाउंडेशन के बीच इंटरैक्टिव मीटिंग एवं ब्रेनस्टॉर्मिंग डिस्कशन का आयोजन