17 वर्षीय लापता बच्चे को परिजनों से मिलाया ।
हरियाणा पुलिस द्वारा चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन स्माइल’ अभियान के तहत एसपी मनप्रीत सिंह सूदन के आदेशानुसार थाना पूंडरी एसएचओ इंस्पेक्टर शिव कुमार की टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई
कैथल: हरियाणा पुलिस द्वारा चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन स्माइल’ अभियान के तहत एसपी मनप्रीत सिंह सूदन के आदेशानुसार थाना पूंडरी एसएचओ इंस्पेक्टर शिव कुमार की टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए 17 वर्षीय लापता नाबालिग को ढूंढ़ने में बड़ी सफलता मिली है।

डीएसपी रमेश चंद्र ने जानकारी देते हुए बताया कि गांव पाई निवासी एक व्यक्ति की शिकायत अनुसार उसका 17 वर्षीय लड़का परिवार वालों की किसी बात से नाराज होकर 24 अप्रैल को घर से ट्यूशन पढ़ने की कहकर गया था, लेकिन समय पर वापस घर नहीं लौटा। परिजनों ने अपने स्तर पर रिश्तेदारों, परिचितों तथा आसपास के क्षेत्रों में काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा। बच्चे के मोबाइल नंबरों पर संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन फोन बंद मिले। जिस बारे थाना पुंडरी में मामला दर्ज कर त्वरित कार्रवाई करते हुए थाना पुंडरी एसएचओ इंस्पेक्टर शिव कुमार की अगुवाई में एचसी मनोज कुमार की टीम ने साइबर सैल व अन्य संसाधनों की मदद से 25 अप्रैल की देर रात करीब 12 बजे बच्चे को अमृतसर, पंजाब के एक होटल से सकुशल बरामद कर परिवार जनों के सुपर्द किया गया है। कैथल पुलिस ऑपरेशन स्माइल तहत लगातार बिछड़ो को मिलवाने के लिए प्रयासरत है।




