भारत विकास परिषद फिरोजपुर झिरका शाखा की कार्यकारिणी बैठक संपन्न
17 मई को होगा विशाल रक्तदान शिविर
भारत विकास परिषद शाखा फिरोजपुर झिरका की कार्यकारिणी बैठक रविवार प्रातः 8 बजे जिला समन्वयक राजकुमार के निवास स्थान पर प्रांतीय महासचिव राजीव छाबड़ा, रानी लक्ष्मीबाई शाखा अध्यक्ष भोजराज टांटिया तथा पूर्व अध्यक्ष प्रेम सेठी, श्री गंगानगर के मार्गदर्शन में संपन्न हुई।
नूंह। भारत विकास परिषद शाखा फिरोजपुर झिरका की कार्यकारिणी बैठक रविवार प्रातः 8 बजे जिला समन्वयक राजकुमार के निवास स्थान पर प्रांतीय महासचिव राजीव छाबड़ा, रानी लक्ष्मीबाई शाखा अध्यक्ष भोजराज टांटिया तथा पूर्व अध्यक्ष प्रेम सेठी, श्री गंगानगर के मार्गदर्शन में संपन्न हुई। बैठक में जिला समन्वयक राजकुमार, सह-समन्वयक रतनलाल, पर्यावरण संयोजक डॉ. देवेन्द्र, संपर्क संयोजक पदम कंसल, सेवा संयोजक यशपाल भठेजा, संस्कार संयोजक अनिल कौशिक, साधना आर्य, महिला सह संयोजक ज्योति बाला, कोषाध्यक्ष मनोज गर्ग तथा सचिव जितेन्द्र गोयल उपस्थित रहे। अध्यक्ष डॉ. नरेश आवश्यक कार्यवश बैठक में उपस्थित नहीं हो सके, उनकी अनुमति से बैठक की कार्यवाही संपन्न हुई।

बैठक में सर्वसम्मति से भारत विकास परिषद के प्रथम सेवा प्रकल्प के रूप में 17 मई, रविवार को अग्रसेन मंदिर में विशाल रक्तदान शिविर आयोजित करने का निर्णय लिया गया। शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहेंगे तथा झज्जर से एम्स की टीम रक्त संग्रह के लिए पहुंचेगी। प्रांतीय महासचिव राजीव छाबड़ा ने परिषद के पंचसूत्र सम्पर्क, सहयोग, संस्कार, सेवा और समर्पण पर आधारित गतिविधियों की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि परिषद के सभी कार्यक्रम भारत माता एवं स्वामी विवेकानंद के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन, राष्ट्रीय गीत वन्दे मातरम् से प्रारंभ तथा राष्ट्रगान जन गण मन के साथ संपन्न होते हैं। बैठक में आगामी प्रमुख कार्यक्रमों की रूपरेखा भी तय की गई। राष्ट्रीय समूहगान प्रतियोगिता 15 अगस्त से पूर्व आयोजित कराने, गुरुवंदन-छात्र अभिनंदन कार्यक्रम जुलाई अथवा शिक्षक दिवस के अवसर पर तथा भारत को जानो प्रतियोगिता अक्टूबर माह में आयोजित करने पर चर्चा हुई। संपर्क गतिविधि के अंतर्गत अधिक से अधिक प्रबुद्ध नागरिकों को परिषद से जोड़ने और सदस्यता अभियान को गति देने का आह्वान किया गया। महिला गतिविधियों के अंतर्गत सिलाई स्कूल, मेहंदी कला प्रशिक्षण के माध्यम से कम से कम दस परिवारों को आत्मनिर्भर बनाने, बाल शिविर तथा एनीमिया जांच शिविर आयोजित करने की योजना पर भी विचार किया गया। इसके अलावा बैठक में महिलाओं द्वारा कार्यक्रमों में राष्ट्रगान एवं वन्दे मातरम् प्रस्तुति को बढ़ावा देने तथा पर्यावरण संरक्षण हेतु 4पी सूत्र पेड़, पानी-ऊर्जा संरक्षण, प्लास्टिक नियंत्रण और प्रिवेंट फूड वेस्ट को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया।उपस्थित पदाधिकारियों ने सेवा, संस्कार और राष्ट्रभावना आधारित गतिविधियों को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने तथा परिषद की गतिविधियों को और अधिक प्रभावी बनाने का संकल्प व्यक्त किया।

About The Author
संबंधित समाचार



