दिवंगत पुलिस जवान के परिजनों को सांत्वना देने आया श्रीकृष्ण परिवार
- बेटे को दी लाखों रुपए की मदद
रविवार को नगर के वार्ड 25 स्थित कंकरवाली क्षेत्र में निवासी दिल्ली पुलिस के एक एएसआई होशियार सिंह यादव का निधन के बाद उनके परिजनों को सांत्वना देने श्रीकृष्ण परिवार की टीम के 120 सदस्य पहुंचे।
रेवाड़ी:
रविवार को नगर के वार्ड 25 स्थित कंकरवाली क्षेत्र में निवासी दिल्ली पुलिस के एक एएसआई होशियार सिंह यादव का निधन के बाद उनके परिजनों को सांत्वना देने श्रीकृष्ण परिवार की टीम के 120 सदस्य पहुंचे।
इस परिवार के संयोजक सज्जन सिंह और प्रदीप कुमार ने बताया कि दिल्ली पुलिस का यह संगठन अपने साथियों के परिवारों की मदद के लिए कुछ धनराशि एकत्रित करते हैं और उसको संबंधित पुलिस जवान के परिजनों को सौंप दी जाती है।
इन दोनों लोगों ने बताया कि श्रीकृष्ण परिवार में 5700 से अधिक जवान शामिल हैं। यह परिवार कोविड काल में शुरू किया गया। इस मौके पर 27 लाख रुपए की बड़ी धनराशि मदद स्वरूप संबंधित यादव परिवार के दिवंगत के पुत्र को समाज के गणमान्य लोगों की मौजूदगी में सौंप दी गई। शोक संवेदनाएं व्यक्त करने के वक्त फो मिनट का मौन भी रखा गया तथा बाद में बाबा गूंगा के मंदिर में पीपल, बड़, नीम और कदम के पांच पौधे लगाए गए। बता दें कि यह संगठन प्रकृति संरक्षण, अपने पुलिस के साथियों की मेडिकल अवस्था में मदद करना, रक्त यूनिट उपलब्ध कराना और मृत्यु होने पर आर्थिक मदद मुहैया कराने जैसे सामाजिक कार्य करता है। शोक सभा में स्थानीय जन प्रतिनिधि शकुन्तला भांडोरिया और नरेश कुमार भी मौजूद रहे।




