मुख्यमंत्री ने अचानक रुकवाया काफिला, अव्यवस्थाओं पर दिखाए तेवर
अधिकारियों को दिए बेहतर प्रबंधन और रखरखाव के निर्देश
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी रविवार को गुरुग्राम दौरे के दौरान जब सड़क मार्ग से कार्यक्रम स्थलों के लिए निकले तो उन्होंने एक जगह अचानक अपना काफिला रुकवा लिया।
गुरुग्राम:
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी रविवार को गुरुग्राम दौरे के दौरान जब सड़क मार्ग से कार्यक्रम स्थलों के लिए निकले तो उन्होंने एक जगह अचानक अपना काफिला रुकवा लिया। जब वह भाजपा दफ्तर की ओर बढ़ रहे थे तो एनएच-48 की सर्विस लेन पर अपना काफिला रुकवाकर मुख्यमंत्री ने सफाई, हरियाली व अन्य व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने अव्यवस्थाओं पर अपनी नाराजगी भी जाहिर की। उन्होंने मौके पर ही सबंधित अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि गुरुग्राम में नागरिकों की सुविधा से जुड़ी किसी सेवा में कमी नहीं रहनी चाहिए। वे लगातार नागरिकों को मिलने वाली सुविधाओं का फीडबैक ले रहे है और स्वयं निरीक्षण कर जायजा लेंगे। उन्होंने सड़कों के किनारे हरियाली व शहर के विभिन्न पार्कों के उचित रखरखाव करने के निर्देश भी दिए।

इसके बाद मुख्यमंत्री ने शहर में अलग-अलग स्थानों का दौरा किया और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। मुख्यमंत्री ने सुबह एनएच-48 और दोपहर को अशोक विहार-भीमगढ़ खेड़ी के समीप लेग-2 ड्रेन का निरीक्षण किया। उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह, गुरुग्राम के विधायक मुकेश शर्मा तथा पटौदी विधायक बिमला चौधरी भी साथ रहे।
लेग-2 ड्रेन का किया निरीक्षण
मुख्यमंत्री ने अशोक विहार-भीमगढ़ खेड़ी के समीप से गुजर रही लेग-2 ड्रेन का निरीक्षण किया। उन्होंने लेग-2 ड्रेन के गंदे पानी को साफ करने के प्रयासों के बारे में विस्तार से जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए इस ड्रेन की सफाई निरंतर होनी चाहिए तथा इसके पानी के नियमित रूप से सेंपल लिया जाए। साथ ही ड्रेन के दोनों किनारों की सफाई कर इसका सुदृढ़ीकरण भी किया जाए। इस अवसर पर डीसी उत्तम सिंह, नगर निगम गुरुग्राम के आयुक्त प्रदीप दहिया, सीपी विकास अरोड़ा व जीएमडीए और अन्य विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहे।


About The Author
संबंधित समाचार



