पृथ्वी दिवस पर शांति पब्लिक स्कूल में जागरूकता शिविर व निबंध प्रतियोगिता का आयोजन

-जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण की ओर से पर्यावरण संरक्षण व विधिक जागरूकता के प्रति विद्यार्थियों को किया प्रेरित

Desh Rojana
On

जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण पलवल द्वारा पृथ्वी दिवस के अवसर पर शांति पब्लिक स्कूल रेलवे स्टेशन पलवल में विशेष जागरूकता शिविर एवं लेखन/निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

पलवल: जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण पलवल द्वारा पृथ्वी दिवस के अवसर पर शांति पब्लिक स्कूल रेलवे स्टेशन पलवल में विशेष जागरूकता शिविर एवं लेखन/निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम प्रात: 11:00 बजे से 1:00 बजे तक आयोजित हुआ, जो जिला एवं सत्र न्यायाधीश तथा डीएलएसए पलवल की चेयरपर्सन राज गुप्ता के मार्गदर्शन तथा सचिव हरीश गोयल के निर्देशन में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों एवं आमजन को पर्यावरण संरक्षण तथा विधिक अधिकारों के प्रति जागरूक करना रहा।
कार्यक्रम के दौरान प्रदूषण, प्लास्टिक के अत्यधिक उपयोग तथा अवैध कूड़ा निस्तारण जैसी स्थानीय पर्यावरणीय समस्याओं पर विस्तार से प्रकाश डाला गया। साथ ही नालसा एवं हालसा की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए पात्र व्यक्तियों को नि:शुल्क विधिक सहायता प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया गया। इस अवसर पर अधिवक्ता संजय सिंह वर्मा तथा वेदराम (पीएलवी) ने संसाधन व्यक्ति के रूप में विद्यार्थियों और उपस्थित जनसमूह को संबोधित किया। एडवोकेट संजय सिंह वर्मा ने अपने वक्तव्य में कहा कि पर्यावरण की रक्षा प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है और छोटे-छोटे प्रयासों से ही भविष्य को सुरक्षित बनाया जा सकता है।
कार्यक्रम के अंतर्गत लगभग 400 विद्यार्थियों के बीच लेखन/निबंध प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता में सृष्टि एवं राधिका ने प्रथम स्थान, वेद एवं दिशा ने द्वितीय स्थान, जिया एवं आरजू सिंह ने तृतीय स्थान तथा खुशी, लक्ष्य एवं ज्योति ने चतुर्थ स्थान प्राप्त किया। विजेता विद्यार्थियों को अधिवक्ता  संजय सिंह वर्मा द्वारा सम्मानित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।

WhatsApp Image 2026-04-23 at 12.26.44 AM (1)
इस अवसर पर शक्ति वाहिनी से मोहित डागर, रामवीर एवं विजेंद्र सिंह सहित शांति पब्लिक स्कूल के उप-प्रधानाचार्य ने भी सक्रिय भूमिका निभाते हुए कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। अंत में सभी प्रतिभागियों ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया तथा जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण पलवल के इस प्रयास की सराहना की। यह आयोजन जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ विद्यार्थियों के लिए अत्यंत प्रेरणादायक सिद्ध हुआ।

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad