एक व्यक्ति की गांजा के साथ किया गिरफ्तार

Desh Rojana
On

डहीना चौकी पुलिस ने अवैध नशीला पदार्थ गांजा के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है

कुंड: 
डहीना चौकी पुलिस ने अवैध नशीला पदार्थ गांजा के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जिसकी पहचान गांव गोठड़ा टप्पा डहीना निवासी ताराचंद के रूप में हुई। इसके कब्जे से पुलिस को 400 ग्राम अवैध नशीला पदार्थ गांजा बरामद हुआ। गत 25 अप्रैल को पुलिस को इस शख्स के खिलाफ सूचना मिली कि यह गांजा बेचने का काम करता है। पुलिस ने दबिश देकर इस आरोपी के कब्जे से 400 ग्राम नशीला पदार्थ गांजा बरामद कर लिया। इसके खिलाफ थाना खोल में नशीला पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

WhatsApp Image 2026-04-27 at 12.09.30 AM

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad