भ्रष्टाचार को समाप्त करने में लगी है भाजपा सरकारः हरेंद्र
भाजपा विधायक हरेंद्र कुमार ने कहा कि पलवल में सरकार व अधिकारियों लगने वाले भ्रष्टाचार के आरोप बिल्कुल निराधार है। भाजपा सरकार भ्रष्टाचार को समाप्त करने में लगी हुई है।
पलवल: भाजपा विधायक हरेंद्र कुमार ने कहा कि पलवल में सरकार व अधिकारियों लगने वाले भ्रष्टाचार के आरोप बिल्कुल निराधार है। भाजपा सरकार भ्रष्टाचार को समाप्त करने में लगी हुई है। पिछली सरकार में नौकरियों के नाम पर बंदरबांट की जाती थी, लेकिन भाजपा सरकार में बिना पर्ची-बिना खर्च के नौकरी प्रदान की जा रही है। पारदर्शी तौर पर ऑनलाइन पॉलिसी के जरिये तबादले किए जा रहे है। विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं है, इसलिए विपक्ष लोगों को गुमराह करने में लगा हुआ है। विधायक हरेंद्र बुधवार को जिला उपायुक्त पर लगे भ्रष्टाचार के आरोप को लेकर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
विधायक हरेंद्र कुमार ने कहा कि भाजपा महिला आरक्षण बिल लेकर आई थी ताकि लोकसभा एवं विधानसभाओं में महिलाओं को 33 प्रतिशत सीटें आरक्षित की जा सके लेकिन बहुमत नहीं मिलने के कारण यह बिल लागू नहीं हो सके।उन्होंने कहा कि भाजपा महिलाओं को समाज की मुख्यधारा में शामिल करने के लिए महिला आरक्षण बिल लेकर आई थी। लेकिन विपक्ष की मानसिकता के चलते बिल को रोकने का कार्य किया गया है। उन्होंने कहा कि इस ऐतिहासिक बिल के गिरने से महिला सशक्तिकरण के प्रयासों को झटका लगा है।
उन्होंने कहा कि महिलाओं को उनका अधिकार मिलना चाहिए था। प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी वर्ष 2029 के चुनावों में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देना चाहते थे, जबकि विपक्ष के लोगों ने एक रणनीति के तहत इस बिल को रोकने का कार्य किया है। विपक्ष को आने वाले समय में इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि होडल विधानसभा में विकास कार्यो को गति प्रदान की जा रही है। आमजन भाजपा सरकार की कार्यशैली से खुश दिखाई दे रहे है।

About The Author
संबंधित समाचार



