"प्रेशर पॉलिटिक्स" के आगे फिर घुटने टेकेगी भाजपा- आपसी खींचतान के कारण रेवाड़ी हुई "होल्ड"
चाटुकारिता या फिर संगठन के प्रति समर्पित कार्यकर्ता के बीच फसी टिकट
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बडोली ने राष्ट्रीय अध्यक्ष की सहमति के बाद तीन नगर निगम की मेयर प्रत्याशियों के नाम की घोषणा कर दी है, लेकिन आपसी खींचतान के चलते रेवाड़ी अभी भी "होल्ड" पर है।
नगर निकाय चुनाव 2026 रेवाड़ी: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बडोली ने राष्ट्रीय अध्यक्ष की सहमति के बाद तीन नगर निगम की मेयर प्रत्याशियों के नाम की घोषणा कर दी है, लेकिन आपसी खींचतान के चलते रेवाड़ी अभी भी "होल्ड" पर है।
सूत्रों की माने तो पेच केंद्रीय मंत्री राव इंदरजीत सिंह व रेवाड़ी के भाजपा विधायक लक्ष्मण यादव के बीच फंसा है। बताते हैं कि राव इंदरजीत सिंह अपने खास समर्थक को रेवाड़ी नगर परिषद के लिए चेयरपर्सन तथा धारूहेड़ा नगर पालिका के लिए चेयरमैन टिकट दिलाना चाहते हैं तो भाजपा विधायक लक्ष्मण यादव चाहते हैं की संगठन से जुड़े किसी कार्यकर्ता को टिकट दिया जाए। बताया तो यहां तक जा रहा है कि प्रदेश स्तरीय बैठक में इस बात को लेकर दोनों के बीच तलख़ी भी देखी गई।
प्रदेशस्तरीय बैठक में यह मामला नहीं सुलझा तो अब इस मामले को राष्ट्रीय स्तर के नेताओं के बीच रखा गया है। राष्ट्रीय स्तर के नेताओं के निर्णय के बाद ही रेवाड़ी तथा धारूहेड़ा सीट का ऐलान हो सकता है। लोगों में चर्चा है कि केंद्रीय मंत्री राव इंदरजीत सिंह की प्रेशर पॉलिटिक्स के आगे भाजपा नेता एक बार फिर से सरेंडर कर सकते हैं। इतना तो तय है कि दोनों सीटों में से एक सीट तो या फिर दोनों सीट राव इंद्रजीत सिंह के खाते में जा सकती है। भाजपा को इस बात का इल्म है कि अगर उन्होंने बिना राव की सहमति से टिकट दिया तो हर्ष मानेसर जैसा हो सकता है, इसलिए पार्टी फूक फूक कर कदम रख रही है। वहीं भाजपा विधायक लक्ष्मण यादव ने संगठन की बात कर यह साबित कर दिया कि पार्टी के कार्यकर्ताओं के प्रति वह पूरी तरह से समर्पित है। अब देखना होगा कि पार्टी दबाव में आती है या नहीं यह तो कल ही पता लग पाएगा।




