पुन्हाना नगर पालिका द्वारा सिंगल यूज प्लास्टिक पर कार्रवाई, अतिक्रमण हटाओ अभियान भी चलाया गया।

Desh Rojana
On

आज नगर पालिका पुन्हाना द्वारा शहर में स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण को लेकर विशेष अभियान चलाया गया।

पुन्हाना: 

आज नगर पालिका पुन्हाना द्वारा शहर में स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण को लेकर विशेष अभियान चलाया गया। इस दौरान सिंगल यूज प्लास्टिक एवं पॉलीथीन के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए चालान काटे गए। नगर पालिका टीम ने बाजारों और प्रमुख स्थानों पर निरीक्षण कर नियमों का उल्लंघन करने वालों पर जुर्माना लगाया।
इसके साथ ही शहर में अतिक्रमण हटाओ अभियान भी चलाया गया। सड़कों, फुटपाथों और सार्वजनिक स्थलों पर किए गए अवैध कब्जों को हटाकर मार्गों को साफ कराया गया, जिससे यातायात सुगम हो सके और आम जनता को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

WhatsApp Image 2026-04-23 at 11.51.23 PM
चालान काटती टीम।


इस अभियान में नगर पालिका पुन्हाना की टीम से साहिल धनकड़ सचिव,  आदिल हुसैन जिला आईईसी एक्सपर्ट , मौसिम देडवाल सैनिटरी इंस्पेक्टर  उपस्थित रहे। वहीं प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की टीम से सहायक पर्यावरण अभियंता रितेश सिंह और लीगल असिस्टेंट नदीम अहमद ने भी अभियान में सहयोग दिया।
अधिकारियों ने आम जनता से अपील की कि वे सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग बंद करें और शहर को स्वच्छ व सुंदर बनाने में प्रशासन का सहयोग करें।

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad