हथीन के दो केंद्रों पर 500 छात्र देंगें नीट की परीक्षा, एसडीएम ने बनाए गए परीक्षा केंद्रों के प्रबन्धों समीक्षा की
हथीन उपमण्डल में नीट की परीक्षा के लिए दो परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। तीन मई को 500 छात्र नीट की परीक्षा हथीन के दो केंद्रों पर देंगें।
हथीन: हथीन उपमण्डल में नीट की परीक्षा के लिए दो परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। तीन मई को 500 छात्र नीट की परीक्षा हथीन के दो केंद्रों पर देंगें। स्थानीय एसडीएम हरिराम ने दोनों परीक्षा केंद्रों का दौरा कर प्रबन्धों की समीक्षा की। उन्होंने राजकीय पोलोटेक्निक कॉलेज मण्डकौला में बनाए गए परीक्षा केंद्र के कक्षों ,स्ट्रांग रूम एवं कंट्रोल रूम की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
इस संदर्भ में उन्होंने सम्बन्धित स्टाफ़ को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि परीक्षा निष्पक्ष एवं सुचारू रूप से सम्पन्न कराने के प्रबन्ध किए गए हैं। उन्होंने कहा कि परीक्षा को लेकर सभी आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित की जा रही हैं । जिससे अभ्यर्थियों को असुविधा न हो। राजकीय कॉलेज पोलोटेक्निक कॉलेज मण्डकौला के अलावा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक मॉडल संस्कृति सीनियर सेकंडरी स्कूल हथीन में परीक्षा केंद्र बनाया गया है।




