जिला कांग्रेस ने किया विरोध प्रदर्शन, राज्यपाल के नाम सौंपा गया ज्ञापन

- पार्टी बैठकों और कार्यक्रमों में शामिल नहीं होने के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी

Desh Rojana
On

शुक्रवार को जिला कांग्रेस की ओर से महंगाई समेत अन्य मुद्दों, जैसे गैस की किल्लत, गैस के दाम कम करने और किसानों को ओलावृष्टि में हुए फसलों के नुकसान का तुरंत मुआवजा दिलाने की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन किया गया

रेवाड़ी:
शुक्रवार को जिला कांग्रेस की ओर से महंगाई समेत अन्य मुद्दों, जैसे गैस की किल्लत, गैस के दाम कम करने और किसानों को ओलावृष्टि में हुए फसलों के नुकसान का तुरंत मुआवजा दिलाने की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन किया गया। 
नगर के बावल रोड़ स्थित राजीव गांधी चौक पर आयोजित इस विरोध प्रदर्शन में कांग्रेस नेताओं ने प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह के नेतृत्व में भाग लिया। इस मंच से पूर्व जिला अध्यक्ष हरीश सैनी, मौजूदा जिला ग्रामीण अध्यक्ष सुभाष छावड़ी, जिला शहरी अध्यक्ष प्रवीण चौधरी, पूर्व मंत्री चौधरी जसवंत सिंह बावल समेत अन्य वक्ताओं ने अपनी बात रखी। 

WhatsApp Image 2026-04-18 at 12.44.09 AM (3)
ज्ञापन सौंपते कांग्रेस नेता।


बाद कांग्रेसियों ने सचिवालय तक पैदल चल कर मुख्य द्वार पर कुछ समय तक नारेबाजी भी की। इसके बाद सचिवालय परिसर में मुख्य द्वार के सामने सीटीएम जितेंद्र कुमार को महामहिम राज्यपाल हरियाणा के नाम प्रेषित ज्ञापन पत्र हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह के नेतृत्व सौंपा गया। जिला कांग्रेस कमेटी के ग्रामीण के अध्यक्ष सुभाष छावड़ी की अध्यक्षता में उपायुक्त के लिए सौंपे गए मांग पत्र किसानों को मुआवजा समेत कई मांगे दर्ज थी। 
इसके पश्चात कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह के साथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रेवाड़ी अनाज मंडी की ओर कुच किया। वहां किसानों की समस्याओं को सुना गया। किसान यूनियन और मार्केट कमेटी के अधिकारी भी मौके पर मौजूद रहे। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने इन अधिकारियों से किसानों की समस्याओं का जल्द समाधान कर उन्हें राहत देने का आग्रह किया। 
इस मौके पर गेहूं की नमी परखने वाली मशीन काफी देर तक अपनी रिपोर्ट ही स्क्रीन पर नहीं दिखा सकी। इसके बाद अधिकारी और कांग्रेस नेता दूसरी मशीन मंगवाओ कहते हुए चलने लगे। उधर किसान यूनियन के नेताओं ने चुप्पी साध रखी थी। 
उधर ज्ञापन सौंपते वक्त किसी की ओर से एक महिला नेत्री को पीछे धकेलने से वह काफी नाराज दिखाई दीं। इस प्रदर्शन के दौरान जिले से संबंधित तीन पूर्व मंत्री, विधायक और पार्टी के राष्ट्रीय और प्रदेश स्तरीय पदाधिकारी भी गायब मिले। अब देखना यह होगा कि क्या पार्टी इनके खिलाफ कोई कदम उठाती है? मंडी में फसल खरीद का निरीक्षण करने के बाद कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने पत्रकारों के सवालों के जवाब भी दिए। 
प्रदर्शन में जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण के प्रधान सुभाष छावड़ी, शहरी प्रधान प्रवीण चौधरी, पूर्व मंत्री जसवंत सिंह,जिला कांग्रेस के पूर्व प्रधान दीवान सिंह चौहान, जिला कांग्रेस के पूर्व प्रधान हरीश सैनी, पूर्व चेयरमैन नगरपरिषद शकुंतला भांडोरिया,sc सैल प्रधान रमेश ठेकेदार, जिला पार्षद विनोद गोला, अजीत तोंगड़ पूर्व उपाध्यक्ष यूथ कांग्रेस ,रामफल कोसलिया, पूर्ण पहलवान, चरण सिंह खेड़ा मुरार, बिरसिंह प्रधान,B.O जवान सिंह, समय सिंह प्रधान,ओमप्रकाश डाबला, जिले सिंह, रेखा दहिया, सरिता शेखावत, प्रेमलता,मनीषा यादव, दिनेश ठेकेदार, महेंद्र छाबड़ा, कृष्ण, मनोज यादव, ज्ञानी यादव,CA आशीष यादव, प्रताप सरपंच, दारा सिंह सरपंच खेड़ा मुरार, भोपाल सरपंच, ब्रह्मदत्त, प्रदीप यादव, सूबेदार फते सिंह, बलबीर सिंह, पप्पू पहलवान, दिनेश बावल, सतीश प्रधान, महेंद्र सरपंच, महेंद्र छाबड़ा, मांगेराम सरपंच पनवाड़, देवकीनंदन प्रधान, धारी अरोड़ा, अजय चौकन, मनोज यादव पूर्व E.O, सुरेश बखापुर, राजेश कसाना बखापुर, महेंद्र सरपंच नाहड़, पवन स्वामी कोसली, रामसिंह नंबरदार, ललित अग्रवाल, आजाद मेंबर ब्लॉक समिति नाहड़, सूरत सिंह EX सरपंच, रणबीर EX सरपंच गुज्जरवास, महेंद्र सरपंच नाहड़ , हेमंत चौहान, विजय शर्मा व कांग्रेस पार्टी के काफी कार्यकर्ता मौजूद रहे। 

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad

टॉप न्यूज

सभी देव भूमि उत्तराखंड की संस्कृति और मर्यादा का रखे पूरा ध्यान:- ओमप्रकाश जमदग्नि, दर्जाधारी राज्यमंत्री उत्तराखंड
केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने सीएसआर फंड से 5 करोड़ रुपए की नई स्ट्रीट लाइटों का किया उद्घाटन
बिना काम पूरा हुए 33 करोड़ की पेमेंट करने पर केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने विजिलेंस जांच के दिए निर्देश
सोमनाथ मंदिर पुनर्निर्माण के 75 वर्ष पूर्ण होने पर जिले में मनाया जाएगा “सोमनाथ स्वाभिमान पर्व” : डीसी आयुष सिन्हा
20 वर्ष अनुभव वाले कलाकार कर सकेंगे “गुरू शिष्य परंपरा योजना” में आवेदन : डीआईपीआरओ मूर्ति दलाल