लखनऊ से अंतर्राज्यीय ठगी करने के मामले ठग गिरफ्तार।

पश्चिम बंगाल सहित नूंह के तावडू में 1.92 लाख रुपये की साईबर ठगी की वारदात में है शामिल

Desh Rojana
On

नूंह जिले की साईबर थाना पुलिस ने तावडू के बावला गांव निवासी अहमद अली पुत्र जाकिर के साथ 1.92 लाख रुपये की साईबर ठगी करने के मामले में बड़ी कार्यवाही करते हुए एक अंतर्राज्यीय साईबर ठग

नूंह : नूंह जिले की साईबर थाना पुलिस ने तावडू के बावला गांव निवासी अहमद अली पुत्र जाकिर के साथ 1.92 लाख रुपये की साईबर ठगी करने के मामले में बड़ी कार्यवाही करते हुए एक अंतर्राज्यीय साईबर ठग मजहर हुसैन अनवर पुत्र मिजगान मियां अनवर निवासी पीर नगर काकोरी आम्रपाली योजना लखनऊ उत्तरप्रदेश को लखनऊ उत्तरप्रदेश से गिरफ्तार किया है । 1002360740
नूंह पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुये बताया कि शिकायकर्ता अहमद अली उपरोक्त ने 01.04.2025 को थाना साईबर क्राईम नूंह में एक शिकायत दी कि दिनांक 11.03.2025 को अज्ञात साईबर ठग द्वारा शिकायकर्ता के फोन में एक लिंक भेजकर शिकायकर्ता के फोन को हैक कर शिकायतकर्ता के अलग-2 खातों से कुल 1.92 लाख रुपये की ठगी करने बारे पेश की । जिस पर नूंह पुलिस द्वारा तुरंत मुकदमा दर्ज कर नियमानुसार कार्यवाही आरंभ की गयी । मुकदमा में पहले ही आरोपी मौहम्मद फरहान निवासी लखनऊ को गिरफ्तार किया जा चुका है । पुलिस द्वारा ठगी किये गये रुपयों में से शिकायतकर्ता के 1,52,075 रुपये वापिस कराये गये हैं । आरोपी मजहर हुसैन अनवर उपरोक्त से मुकदमा के संबंध में गहनता से पूछताछ जारी है । आरोपी को आज पूछताछ के बाद नियमानुसार अदालत में पेश किया गया ।
Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad