पुनहाना सीएस स्टाफ की कार्रवाई, अवैध हथियार सहित युवक गिरफ्तार

Desh Rojana
On

पुनहाना सीएस स्टाफ ने अवैध हथियार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से तेजधार चाकू बरामद किया है।

नूंह:
पुनहाना सीएस स्टाफ ने अवैध हथियार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से तेजधार चाकू बरामद किया है। पुलिस को सूचना मिली थी कि बिछौर निवासी मौसम उर्फ डोजर अवैध हथियार लेकर गांव बीमका से बिछौर की ओर पैदल जा रहा है। सूचना के आधार पर सीएस स्टाफ पुन्हाना की टीम ने नीमका चौक क्षेत्र में नाकाबंदी कर कार्रवाई को अंजाम दिया।

WhatsApp Image 2026-04-23 at 11.25.40 PM

पुलिस टीम ने गुप्तचर द्वारा बताए गए स्थान पर पहुंच रक संदिग्ध युवक को काबू किया। जिसने पूछताछ में अपनी पहचान मौसम उर्फ डोजर पुत्र हकमुदीन निवासी बिछौर थाना बिछौर जिला नूंह के रूप में बताई। तलाशी के दौरान उसके पास मौजूद पिट्ठू बैग से एक 15 इंच लंबा तेजधार चाकू बरामद हुआ। बरामद चाकू को कब्जे में लेकर नियमानुसार कार्रवाई करते हुए आरोपी के खिलाफ बिछौर थाना पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी मौसम उर्फ डोजर पहले से ही बिछौर थाना में दर्ज गोकसी से सम्बंधित एक एफआईआर के मामले में वांछित चल रहा था।

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad