नूंह पुलिस सख्त: सोशल मीडिया पर अनुशासनहीनता पर गिरेगी गाज, गृहरक्षी निलंबित

Desh Rojana
On

नूंह पुलिस ने सोशल मीडिया पर अनुशासनहीनता और वर्दी की गरिमा से खिलवाड़ के मामलों को लेकर कड़ा रुख अपनाया है।

नूंह:
नूंह पुलिस ने सोशल मीडिया पर अनुशासनहीनता और वर्दी की गरिमा से खिलवाड़ के मामलों को लेकर कड़ा रुख अपनाया है। हाल ही में सामने आए एक मामले में वर्दीधारी कर्मी का आम नागरिकों के साथ सिगरेट पीते हुए और मेवाती व अन्य गानों पर वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करना भारी पड़ गया। मामले का संज्ञान लेते हुए पुलिस अधीक्षक, नूंह ने संबंधित हरियाणा गृहरक्षी शेखावत को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
पुलिस विभाग के अनुसार सोशल मीडिया पर इस तरह के वीडियो सामने आने के बाद विभाग की छवि पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है और वर्दी की गरिमा भी प्रभावित होती है। इसी को ध्यान में रखते हुए इस मामले में त्वरित कार्रवाई की गई है, ताकि भविष्य में कोई भी कर्मचारी इस तरह की लापरवाही न बरते।

WhatsApp Image 2026-04-23 at 11.52.10 PM
नूंह पुलिस ने साफ शब्दों में संदेश दिया है कि वर्दी की गरिमा सर्वोपरि है और किसी भी सूरत में अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पुलिस ने चेतावनी दी है कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर नियमों का उल्लंघन करने वाले कर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
पुलिस अधिकारियों ने कहा कि नूंह पुलिस न केवल आमजन की सुरक्षा और सेवा के लिए प्रतिबद्ध है, बल्कि अपने कर्मचारियों से भी उच्चतम आचरण और अनुशासन की अपेक्षा रखती है। विभाग का मानना है कि वर्दी में रहते हुए हर कर्मचारी को अपने व्यवहार और सार्वजनिक छवि का विशेष ध्यान रखना चाहिए।
नूंह पुलिस ने अपने संदेश में दोहराया कि “कानून सबके लिए समान है—चाहे वह वर्दी में हो या बिना वर्दी के।” इस कार्रवाई के जरिए विभाग ने स्पष्ट कर दिया है कि अनुशासन और मर्यादा के साथ किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा।

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad