दो सत्रों में होगी परीक्षा, लापरवाही की कोई गुंजाइश नहीं : एडीसी

- 26 अप्रैल को हरियाणा में HCS प्रारंभिक परीक्षा, 22,776 अभ्यर्थी होंगे शामिल

Desh Rojana
On

हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने कहा कि हरियाणा लोक सेवा आयोग, पंचकुला द्वारा आयोजित होने वाली 'HCS (Ex. Br.)

फरीदाबाद:
हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने कहा कि हरियाणा लोक सेवा आयोग, पंचकुला द्वारा आयोजित होने वाली 'HCS (Ex. Br.) एवं अन्य अलाइड सर्विसेज प्रारंभिक परीक्षा-2025 को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने हेतु व्यापक प्रबंध सुनिश्चित करें। मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने 'HCS (Ex. Br.) एवं अन्य अलाइड सर्विसेज प्रारंभिक परीक्षा-2025 के सफल संचालन के लिए प्रदेश के सभी जिला उपायुक्तों को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से दिशा-निर्देश दिए।

विडियो कांफ्रेंस ने उपरान्त अतिरिक्त उपायुक्त (एडीसी) अंजलि श्रोत्रिया ने बताया कि आगामी 26 अप्रैल को हरियाणा लोक सेवा आयोग, पंचकुला द्वारा जिला फरीदाबाद के 80 परीक्षा केन्द्रो पर HCS (Ex. Br.), & Other Allied Services Preliminary Examination-2025 का आयोजन किया जाएगा। जिसमें लगभग 22,776 परीक्षार्थी परीक्षा में भाग लेंगे। परीक्षा का आयोजन दो सत्र में प्रातः 10.00 बजे से दोपहर 12.00 बजे एवं सायं 03.00 बजे से 05.00 बजे किया जाएगा।

WhatsApp Image 2026-04-17 at 11.59.05 PM

एडीसी अंजलि श्रोत्रिया ने बताया कि यह काफी संवेदनशील कार्य है जिसे सभी अधिकारियों को पूरी जिम्मेदारी के साथ करना है। अधिकारी सुनिश्चित करें कि परीक्षा के दौरान किसी प्रकार की लापरवाही की गुंजाइश ना हो। परीक्षा के लिए हरियाणा लोक सेवा आयोग, पंचकुला ने जो नियम निर्धारित किए हैं, उनका दृढ़ता से पालन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि किसी भी अधिकारी को कोई शंका हो तो उसे समय रहते दूर कर ले।

उन्होंने कहा कि सभी परीक्षा केंद्रों पर मूलभूत सुविधाएं, बिजली, पंखे, जैमर, पेयजल, शौचालय और साफ सफाई सहित अन्य उचित व्यवस्था के प्रबंध बारे भी अधिकारी ध्यान रखें और सुरक्षा के दृष्टिगत ऐसी कोई भी परीक्षा सहयोगी सामग्री जो आपत्तिजनक है। उसको केंद्र में अंदर जाने ना दें। उन्होंने कहा कि यूपीएससी की हिदायतों के अनुसार परीक्षाओं में कोताही बरतने वाले लोगों के खिलाफ तुरंत कानूनी कार्यवाही की जाएगी।

समीक्षा बैठक में बड़खल एसडीएम त्रिलोक चंद, फरीदाबाद एसडीएम डॉ हनी बंसल, डीसीपी उषा कुंडू, डीआईपीआरओ मूर्ति दलाल सहित अन्य संबंधित अधिकारीगण मौजूद थे।

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad