दिल्ली से चोरी की गई मोटरसाइकिल सहित युवक गिरफ्तार, एवीटी स्टाफ की कार्रवाई

विशेष अभियान के तहत अब तक दो दर्जन से अधिक चोरी के वाहन बरामद

Desh Rojana
On

जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. अर्पित जैन के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष वाहन तलाशी अभियान और यातायात नियमों की पालना सुनिश्चित कराने को लेकर पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। 

नूंह: जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. अर्पित जैन के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष वाहन तलाशी अभियान और यातायात नियमों की पालना सुनिश्चित कराने को लेकर पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में रोजका स्थित एवीटी स्टाफ ने कार्रवाई करते हुए दिल्ली से चोरी की गई मोटरसाइकिल सहित एक युवक को गिरफ्तार किया है।

WhatsApp Image 2026-04-23 at 11.24.51 PM (2)

पुलिस प्रवक्ता के अनुसार 22 अप्रैल को एवीटी स्टाफ रोजका की टीम ने आरोपी इरशाद पुत्र जकरिया निवासी झरोकड़ी थाना बिछोर को चोरी की मोटरसाइकिल के साथ काबू किया। बरामद मोटरसाइकिल बिना नंबर प्लेट की मिली। जांच के दौरान चेसिस और इंजन नंबर के आधार पर मोटरसाइकिल का असली नंबर सामने आया, जो थाना न्यू अशोक नगर दिल्ली में दर्ज चोरी के मुकदमे से संबंधित पाई गई। इस संबंध में थाना सिटी पुन्हाना में मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया तथा चोरी की मोटरसाइकिल बरामद कर कब्जे में ले ली गई। आरोपी से आगामी पूछताछ जारी है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि जिले में चलाए जा रहे इस विशेष अभियान के तहत अब तक दो दर्जन से अधिक चोरी के वाहन बरामद किए जा चुके हैं। साथ ही यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ भी लगातार चालान की कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा तथा जिला वासियों से यातायात नियमों की पालना करने और पुलिस का सहयोग करने की अपील की गई है।

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad

टॉप न्यूज

सभी देव भूमि उत्तराखंड की संस्कृति और मर्यादा का रखे पूरा ध्यान:- ओमप्रकाश जमदग्नि, दर्जाधारी राज्यमंत्री उत्तराखंड
केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने सीएसआर फंड से 5 करोड़ रुपए की नई स्ट्रीट लाइटों का किया उद्घाटन
बिना काम पूरा हुए 33 करोड़ की पेमेंट करने पर केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने विजिलेंस जांच के दिए निर्देश
सोमनाथ मंदिर पुनर्निर्माण के 75 वर्ष पूर्ण होने पर जिले में मनाया जाएगा “सोमनाथ स्वाभिमान पर्व” : डीसी आयुष सिन्हा
20 वर्ष अनुभव वाले कलाकार कर सकेंगे “गुरू शिष्य परंपरा योजना” में आवेदन : डीआईपीआरओ मूर्ति दलाल