सिहौल की बेटी मनीषा ने प्रदेश स्तर पर जीता गोल्ड मेडल

कुश्ती प्रतियोगिता में 61 किलोग्राम भार वर्ग में लिया था हिस्सा

Desh Rojana
On

गांव सिहौल की बेटी मनीषा डबास ने स्टेट लेवल कुश्ती चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीतकर पलवल जिले का नाम रोशन किया है।

पलवल। गांव सिहौल की बेटी मनीषा डबास ने स्टेट लेवल कुश्ती चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीतकर पलवल जिले का नाम रोशन किया है। रोहतक के छोटूराम स्टेडियम में आयोजित चैंपियनशिप में मनीषा ने अंडर-17 में 61 किलोग्राम भार वर्ग में अपनी प्रतिद्वंदी को पछाड़ दिया और जीत हासिल की। मनीषा डबास की इस उपलब्धि से गांव सिहौल में खुशी का माहौल है। गांव की सरपंच वेदवती गहलौत का कहना है कि जल्द ही गांव में सम्मान समारोह आयोजित कर मनीषा को सम्मानित किया जाएगा। 

WhatsApp Image 2026-04-20 at 11.43.25 AM
कुश्ती प्रतियोगिता के विजेता रहने पर मनीषा का सम्मान करते हुए।
मूलरूप से गांव सिहौल की रहने वाली मनीषा डबास के पिता योगेश डबास निजी कंपनी में काम करते हैं। मनीषा जीवन ज्योति ग्रुप ऑफ स्कूल्स की 12 वीं कक्षा छात्रा है। सरपंच वेदवती गहलौत ने बताया कि शुरू से ही मनीषा की रूचि खेलो में रही है। पहले भी वह कई पदक जीत चुकी है। अब मनीषा ने प्रदेश स्तर पर गोल्ड मेडल हासिल किया है, जिससे गांव का नाम पूरे प्रदेश में रोशन हुआ है। इससे गांव के अन्य बच्चे भी प्रेरित होंगे और खेलों के प्रति उनकी रुचि बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि गांव में अच्छा प्रदर्शन करने वाले बच्चों को सम्मानित किया जाता है। मनीषा के सम्मान में भी समारोह का आयोजन किया जाएगा, ताकि अन्य बच्चों को प्रेरणा मिल सके। जीवन ज्योति ग्रुप ऑफ स्कूल्स के मैनेजिंग डायरेक्टर वीरेंद्र गहलौत ने कहा कि मनीषा की यह उपलब्धि स्कूल के लिए गर्व की बात है। स्कूल में मनीषा का सम्मान किया जाएगा। 
Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad