हरियाणा कर्मचारी महासंघ से संबंधित ऑल हरियाणा पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल कर्मचारी यूनियन की बैठक हुई संपन्न

हरियाणा सरकार कर्मचारी विरोधी नीतियां लागू कर रही है : अमरीक सिंह चट्ठा

Desh Rojana
On

आज हरियाणा कर्मचारी महासंघ से संबंधित ऑल हरियाणा पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल कर्मचारी यूनियन नंबर 681 मुख्यालय करनाल जिला कार्यकारिणी एवं संबंधित शाखाओं के पदाधिकारीयों की मीटिंग जिला प्रधान रामनिवास शर्मा की अध्यक्षता में मोहन नगर स्थित जिला यूनियन कार्यालय में संपन्न हुई ।

कुरुक्षेत्र । आज हरियाणा कर्मचारी महासंघ से संबंधित ऑल हरियाणा पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल कर्मचारी यूनियन नंबर 681 मुख्यालय करनाल जिला कार्यकारिणी एवं संबंधित शाखाओं के पदाधिकारीयों की मीटिंग जिला प्रधान रामनिवास शर्मा की अध्यक्षता में मोहन नगर स्थित जिला यूनियन कार्यालय में संपन्न हुई । मीटिंग का संचालन जिला सचिव जगदीप सिंह ने किया । मीटिंग में विशेष तौर पर प्रांतीय महासचिवअमरीक सिंह चट्ठा उपस्थित रहे। मीटिंग जिला कार्यकारिणी व शाखा कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारी साथियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। kuruसभी शाखाओं के प्रधान सचिवों मीटिंग में एजेंडा के अनुरूप अपने विचार व्यक्त किये ।अमरीक सिंह चट्ठा ने कहा कि हरियाणा सरकार निरंतर कर्मचारी विरोधी नीतियां लागू कर रही है  जिसका  संगठन खुलकर विरोध करता है ।सरकार द्वारा ग्रामीण जलघरों को ग्राम पंचायत के अधीन करने के विरोध में उच्च अधिकार प्राप्त कमेटी द्वारा लिए गए निर्णय अनुसार अधीक्षक अभियंता कार्यालय कैथल पर रोष प्रदर्शन करके 18/5/26 को कर्मचारियों की मांगों और समस्याओं के समाधान के लिए ज्ञापन अधीक्षक अभियंता के माध्यम से मुख्यमंत्री हरियाणा सरकार को भेजा जाएगा । उपस्थित सभी पदाधिकारी से अपील करते हुए कहा कि 18/5/26 को जिला कुरुक्षेत्र से सभी कर्मचारी अधीक्षक अभियंता कार्यालय कैथल पहुंचकर ज्ञापन कार्यक्रम को सफल बनाने का काम करें । उपस्थित सभी पदाधिकारी व कर्मचारी साथियों ने संगठन को आस्वस्त किया कि सभी कर्मचारी ज्ञापन कार्यक्रम में बढ़ चढ़कर भाग लेंगे । रामनिवास शर्मा द्वारा ज्ञापन कार्यक्रम को लेकर पदाधिकारीयों की ड्यूटी लगाई गई ।  मिटिंग में बलराम शर्मा, सतीश कुमार ,सुरेश कुमार, राजेश शर्मा, सुरेंद्र शर्मा ,सकिंदर लालर ,महेंद्र सिंह ,अजय कुमार, पुनीत कुमार, सुनील कुमार, परीक्षित कुमार, नीरज शर्मा ,सौरव सिंगला ,अमरीक सिंह ,भूपेंद्र सिंह, बलविंदर सिंह, गुलाब सिंह, रामचंद्र आदि पदाधिकारी साथी उपस्थित रहे।

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

NELOFER HASHMI Picture

नीलोफर हाशमी, देश रोजाना ऑनलाइन में सीनियर पत्रकार हैं। वे करंट अफेयर्स, ह्यूमन नेचर, सोशल और पॉलिटिक्‍स से जुड़ी खबरें बनाती हैं। मीडिया में नीलोफर को सालों का अनुभव है।

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad

टॉप न्यूज

सभी देव भूमि उत्तराखंड की संस्कृति और मर्यादा का रखे पूरा ध्यान:- ओमप्रकाश जमदग्नि, दर्जाधारी राज्यमंत्री उत्तराखंड
केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने सीएसआर फंड से 5 करोड़ रुपए की नई स्ट्रीट लाइटों का किया उद्घाटन
बिना काम पूरा हुए 33 करोड़ की पेमेंट करने पर केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने विजिलेंस जांच के दिए निर्देश
सोमनाथ मंदिर पुनर्निर्माण के 75 वर्ष पूर्ण होने पर जिले में मनाया जाएगा “सोमनाथ स्वाभिमान पर्व” : डीसी आयुष सिन्हा
20 वर्ष अनुभव वाले कलाकार कर सकेंगे “गुरू शिष्य परंपरा योजना” में आवेदन : डीआईपीआरओ मूर्ति दलाल