हांसी जिला से होती हुई सिवानी से जींद तक बिछेगी हाई वोल्टेज बिजली लाइन

भूमि अधिग्रहण को लेकर एसडीएम राजेश खोथ की अध्यक्षता में किसान प्रतिनिधियों की बैठक आयोजित, भूमि मूल्यांकन कर्ता का किया चयन

Desh Rojana
On

हांसी जिला से होकर सिवानी से जींद तक बिछाई जाने वाली हाई वोल्टेज बिजली लाइन के भूमि अधिग्रहण को लेकर शुक्रवार को जिला सचिवालय परिसर में एसडीएम राजेश खोथ की अध्यक्षता में एक बैठक का आयोजन हुआ।

हांसी: हांसी जिला से होकर सिवानी से जींद तक बिछाई जाने वाली हाई वोल्टेज बिजली लाइन के भूमि अधिग्रहण को लेकर शुक्रवार को जिला सचिवालय परिसर में एसडीएम राजेश खोथ की अध्यक्षता में एक बैठक का आयोजन हुआ। बैठक में संबंधित विभागों के अधिकारी तथा किसानों के प्रतिनिधि मौजूद रहे। 
पावर ग्रिड सिवानी ट्रांसमिशन लिमिटेड के अधिकारियों ने इस दौरान बताया कि सिवानी से जींद पावर ग्रिड स्टेशन तक बिजली की लाइन बिछाई जानी है। इस परियोजना के अंतर्गत 270 बिजली के टावर सिवानी से जींद तक स्थापित करवाए जाएंगे।1003956326 प्रत्येक टावर करीब 20 वर्ग मीटर भूखंड में बनाया जाएगा। उन्होंने बताया कि भूमि अधिग्रहण को लेकर कार्यवाही शुरू कर दी गई है। रेट कमेटी गठित की जा रही है जिसमें किसान प्रतिनिधियों को भी शामिल किया जाएगा। आयोजित बैठक में सीसाय बोलान, धमाणा, सालाडेरी गांव के किसान प्रतिनिधि मौजूद रहे। किसान प्रतिनिधियों की सहमति से भूमि मूल्यकर्ता का चयन किया गया। एसडीएम राजेश खोथ ने कहा कि यह बिजली लाइन जिला के 12 गांव से होकर गुजरेगी। कवारी गांव से हांसी जिला में प्रवेश करेगी। उन्होंने बताया कि छह गांव के किसान प्रतिनिधियों के साथ पहले ही  बैठक का आयोजन किया जा चुका है, जल्दी बाकी गांव के किसान प्रतिनिधियों के साथ भी बैठक कर इस विकास परियोजना को आगे बढ़ाया जाएगा।
Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad