कई गांवों से अवैध कब्जे होने की शिकायत, डीसी ने दिए उचित कार्यवाही के निर्देश

Desh Rojana
On

सोमवार को सचिवालय सभागार में समाधान लगे शिविर में डीसी अभिषेक मीणा और एसपी हेमेंद्र मीणा के साथ अन्य अधिकारियों ने समस्याओं को सुना और मौके पर ही अधिकारियों को इनके समाधान के निर्देश दिए।

रेवाड़ी: 
सोमवार को सचिवालय सभागार में समाधान लगे शिविर में डीसी अभिषेक मीणा और एसपी हेमेंद्र मीणा के साथ अन्य अधिकारियों ने समस्याओं को सुना और मौके पर ही अधिकारियों को इनके समाधान के निर्देश दिए। 

WhatsApp Image 2026-04-27 at 10.54.48 PM
समाधान शिविर में आमजन की शिकायतें सुनते डीसी अभिषेक मीणा।


इस शिविर में गांव सहारनवास में रास्ते पर अवैध कब्जे की शिकायत पर डीसी अभिषेक मीणा ने डीडीपीओ को जांच करते हुए कब्जा हटवाने के निर्देश दिए। गांव मोहदीनपुर में सरपंच द्वारा जोहड़ के रास्ते की मिट्टी को प्लाट में गिरवाने पर डीसी ने डीडीपीओ को इस कार्य की जांच कर उचित कार्यवाही करने के निर्देश दिए। 
उधर गांव लिसाना में जोहड़ और गोचर भूमि में अवैध रास्ते के निर्माण पर डीसी ने डीडीपीओ को जांच कर इस कार्य रुकवाने और जरूरी कार्यवाही करने के निर्देश दिए। गांव मूसेपुर में रास्ते पर अवैध कब्जे की शिकायत पर डीसी ने डीडीपीओ को कार्यवाही करने के निर्देश दिए। इस शिविर में सीटीएम जितेंद्र कुमार सहित अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad

टॉप न्यूज

सभी देव भूमि उत्तराखंड की संस्कृति और मर्यादा का रखे पूरा ध्यान:- ओमप्रकाश जमदग्नि, दर्जाधारी राज्यमंत्री उत्तराखंड
केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने सीएसआर फंड से 5 करोड़ रुपए की नई स्ट्रीट लाइटों का किया उद्घाटन
बिना काम पूरा हुए 33 करोड़ की पेमेंट करने पर केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने विजिलेंस जांच के दिए निर्देश
सोमनाथ मंदिर पुनर्निर्माण के 75 वर्ष पूर्ण होने पर जिले में मनाया जाएगा “सोमनाथ स्वाभिमान पर्व” : डीसी आयुष सिन्हा
20 वर्ष अनुभव वाले कलाकार कर सकेंगे “गुरू शिष्य परंपरा योजना” में आवेदन : डीआईपीआरओ मूर्ति दलाल