यातायात नियम तोड़ने वाले 1237 वाहन चालकों के काटे चालान

Desh Rojana
On

अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक यातायात एवं हाईवे (हरियाणा) हरदीप सिंह दून के आदेश पर पुलिस अधीक्षक हेमेंद्र कुमार मीणा के निर्देश अनुसार गत 20 से 26 अप्रैल तक जिला रेवाड़ी पुलिस द्वारा ड्रिंक एंड ड्राइव, वाहन में तेज डीजे/प्रेशर हॉर्न बजाने, लेन चेंज नियमों की अवहेलना करने व बुलेट पटाखा छोड़ कर हवा बाजी करने वालों के खिलाफ स्पेशल अभियान चलाया गया। 

रेवाड़ी:
अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक यातायात एवं हाईवे (हरियाणा) हरदीप सिंह दून के आदेश पर पुलिस अधीक्षक हेमेंद्र कुमार मीणा के निर्देश अनुसार गत 20 से 26 अप्रैल तक जिला रेवाड़ी पुलिस द्वारा ड्रिंक एंड ड्राइव, वाहन में तेज डीजे/प्रेशर हॉर्न बजाने, लेन चेंज नियमों की अवहेलना करने व बुलेट पटाखा छोड़ कर हवा बाजी करने वालों के खिलाफ स्पेशल अभियान चलाया गया। 
रेवाड़ी पुलिस द्वारा सड़क सुरक्षा, यातायात अनुशासन और सार्वजनिक व्यवस्था को बनाए रखने के लिए यह विशेष अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कड़ी और प्रभावी कार्रवाई की गई। 
पुलिस अधीक्षक हेमेंद्र कुमार मीणा ने बताया कि रेवाड़ी पुलिस ने इस सप्ताह के दौरान ड्रिंक एंड ड्राइव अभियान के तहत शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए 32 वाहन चालकों के चालान किए है। अक्सर देखने में आता है कि रात्रि के समय काफी वाहन चालक नशे में धुत होकर वाहन चलाते हैं जिससे वह अपने आप को तो खतरे में डालते ही हैं साथ में सड़क पर चल रहे अन्य वाहन चालक के लिए भी खतरा बन जाते है। शराब पीकर गाड़ी चलाना सड़क दुर्घटनाओं की बड़ी वजह बनता है और यह मोटर वाहन अधिनियम, 1988 की धारा 185 के तहत दंडनीय अपराध है। 

WhatsApp Image 2026-04-27 at 10.53.01 PM (1)
उन्होंने बताया कि कुछ लोग गाड़ी में तेज़ डीजे/प्रेशर हॉर्न बजाकर ध्वनि प्रदूषण करने के साथ-साथ लोगों में दहशत और असुविधा पैदा करते है। कई बार इस तरह की हरकतें सड़क दुर्घटनाओं का कारण भी बन जाती हैं। इस सप्ताह के दौरान रेवाड़ी पुलिस ने गाड़ी में तेज़ डीजे/प्रेशर हॉर्न बजाकर ध्वनि प्रदूषण करने वाले व बुलेट पटाखा छोड़ कर हवा बाजी करने वाले 3 वाहन चालको पर शिकंजा कसा है। 
उन्होंने बुलेट मोटरसाइकिल पर पटाखा छोड़ कर हवा बाजी करने वालों को सचेत करते हुए कहा कि अभी केवल रेवाड़ी पुलिस चालान ही कर रही है संभल जाएं अन्यथा इस अपराध के लिए मुकदमा का भी प्रावधान है।  इसके साथ ही जिला रेवाड़ी पुलिस ने इस सप्ताह में लाल व नीली बत्ती लगाने पर 1 व लेन चेंज से सम्बंधित नियम की अवहेलना पर 1201 वाहन चालकों के चालान किए हैं।

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad