तावड़ू में एचपीवी वैक्सीन जागरूकता बढ़ाने को लेकरएसडीएम कार्यालय में बैठक, धर्मगुरुओं व सामाजिक संगठनों से सहयोग की अपील
नगर के एसडीएम कार्यालय में शनिवार को विभिन्न विभागों के अधिकारियों, सामाजिक प्रतिनिधियों और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य ताउडू ब्लॉक में एचवीपी वैक्सीन के धीमे चल रहे टीकाकरण अभियान को गति देना और आमजन में जागरूकता बढ़ाना रहा।
तावड़ू। नगर के एसडीएम कार्यालय में शनिवार को विभिन्न विभागों के अधिकारियों, सामाजिक प्रतिनिधियों और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता एसडीएम तावड़ू जीतेन्द्र गर्ग ने की। बैठक का मुख्य उद्देश्य ताउडू ब्लॉक में एचवीपी वैक्सीन के धीमे चल रहे टीकाकरण अभियान को गति देना और आमजन में जागरूकता बढ़ाना रहा।

बैठक में वैक्सीन के महत्व पर विस्तार से चर्चा की गई। अधिकारियों ने बताया कि भारत सरकार द्वारा 14 से 15 वर्ष आयु वर्ग की बच्चियों के लिए यह वैक्सीन निशुल्क उपलब्ध कराई जा रही है, जिसका उद्देश्य उन्हें भविष्य में सर्वाइकल कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से सुरक्षित करना है। अधिकारियों ने बताया कि यह महंगी और प्रभावी वैक्सीन है, जिसे सरकार आमजन के हित में मुफ्त उपलब्ध करा रही है। तावड़ू प्रवर चिकित्सा अधिकारी ने कहा कि वैक्सीन बच्चियों के स्वास्थ्य सुरक्षा के लिए बेहद लाभकारी है और पात्र आयु वर्ग की प्रत्येक बच्ची को यह टीका अवश्य लगवाना चाहिए। वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन के प्रतिनिधि डॉ. विकास ने बताया कि एचपीवी वैक्सीन वर्ल्ड हेल्थ हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन से अनुमोदित है और पूरी तरह सुरक्षित है। उन्होंने कहा कि निजी अस्पतालों में यह वैक्सीन पहले से लगाई जा रही है, जिसका लोग लाभ भी उठा रहे हैं।
बैठक में मौजूद तावड़ू डीएसपी अभिमन्यु लोहान ने एचपीवी वैक्सीन को लेकर किसी भी प्रकार की अफवाहों से बचने की अपील की। उन्होंने चेतावनी दी कि सोशल मीडिया पर गलत सूचना फैलाने वालों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी।
एसडीएम जीतेन्द्र गर्ग ने मुस्लिम धर्मगुरुओं से अभियान में सहयोग देने और स्वास्थ्य सेवाओं को आमजन तक पहुंचाने में भूमिका निभाने की अपील की।
इस दौरान निर्णय लिया गया कि आगामी बुधवार सुबह 11 बजे मरकज मदरसा ताउडू में धर्मगुरुओं, उलेमा इकराम, मौलवियों, इमामों, पंच-सरपंचों, सामाजिक प्रतिनिधियों और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की एक विशेष बैठक आयोजित की जाएगी, जिसमें टीकाकरण अभियान को और प्रभावी बनाने पर चर्चा होगी। बैठक में सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ स्वास्थ्य विभाग की टीम भी उपस्थित रही। अधिकारियों ने सभी से अपील की कि एचपीवी वैक्सीनेशन अभियान को सफल बनाने में सहयोग करें ताकि बच्चियों को सर्वाइकल कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से सुरक्षित किया जा सके।