साइबर ठगी करके बैंक खाते से 1.5 लाख रुपए उड़ाने के मामले में दूसरा आरोपी गिरफ्तार
पुलिस अधीक्षक हेमेंद्र कुमार मीणा के निर्देश अनुसार साइबर थाना पुलिस ने गत वर्ष अक्टूबर माह में एक व्यक्ति के बैंक खाते से 1.5 लाख रुपए उड़ाने के मामले में दूसरे आरोपी को अदालत से प्रोडक्शन वारंट पर लेकर गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधीक्षक हेमेंद्र कुमार मीणा के निर्देश अनुसार साइबर थाना पुलिस ने गत वर्ष अक्टूबर माह में एक व्यक्ति के बैंक खाते से 1.5 लाख रुपए उड़ाने के मामले में दूसरे आरोपी को अदालत से प्रोडक्शन वारंट पर लेकर गिरफ्तार किया है। इसकी पहचान यूपी के जिला बुलंदशहर के मोहल्ला भमरा सोफिया का निवासी हामिद अली के रूप में हुई है।
पुलिस के मुताबिक गांव गुरावड़ा निवासी संजय कुमार ने अपनी शिकायत में बताया था कि गत वर्ष 17 अक्टूबर को उसके मोबाईल फोन पर तीन मैसेज आए थे। यह मैसेज उसके बैक खाते से 50-50 हजार रुपए कटने के थे। जिसके बाद उसने डायल-1930 नंबर पर शिकायत दर्ज करा दी थी। पुलिस ने बैंक स्टेटमेंट मिलने के बाद साइबर थाना रेवाड़ी में मामला दर्ज करके मामले में संलिप्त एक आरोपी यूपी के जिला बुलंदशहर के मोहल्ला भमरा सोफिया का निवासी साबाद को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था।
आरोपी साबाद के बैंक खाते में ठगी की रकम के 50 हजार रुपए ट्रांसफर हुए थे। जो इस मामले में पुलिस ने सोमवार को मामले में संलिप्त एक और आरोपी यूपी के जिला बुलंदशहर के मोहल्ला भमरा सोफिया का निवासी हामिद अली को भी माननीय अदालत से प्रोडक्शन वारंट पर लेकर गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने साबाद का बैंक खाता साइबर ठगों को उपलब्ध कराने के लिए मध्यस्थ की भूमिका अदा की थी।
पुलिस ने इस आरोपी को अदालत में पेश कर पूछताछ के लिए दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। पुलिस द्वारा इस मामले में अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी भी जल्द की जाएगी।
----------

About The Author
नीलोफर हाशमी, देश रोजाना ऑनलाइन में सीनियर पत्रकार हैं। वे करंट अफेयर्स, ह्यूमन नेचर, सोशल और पॉलिटिक्स से जुड़ी खबरें बनाती हैं। मीडिया में नीलोफर को सालों का अनुभव है।
संबंधित समाचार



