समाधान शिविर में प्राप्त होने वाली जन शिकायतों पर तत्परता से कार्रवाई करें अधिकारी : जिप सीईओ सुरेश राविश

Desh Rojana
On

डीसी अपराजिता के मार्गदर्शन में सोमवार को लघु सचिवालय के सभागार में समाधान शिविर का आयोजन किया गया। इसमें जिला परिषद के सीईओ सुरेश राविश, एसडीएम संजय कुमार ने आमजन की शिकायतें सुनी और संबंधित विभागों के अधिकारियों को जल्द समाधान के निर्देश दिए।

कैथल। डीसी अपराजिता के मार्गदर्शन में सोमवार को लघु सचिवालय के सभागार में समाधान शिविर का आयोजन किया गया। इसमें जिला परिषद के सीईओ सुरेश राविश, एसडीएम संजय कुमार ने आमजन की शिकायतें सुनी और संबंधित विभागों के अधिकारियों को जल्द समाधान के निर्देश दिए।1
जिला परिषद (जिप) के सीईओ सुरेश राविश ने कहा कि आमजन से जुड़ी समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर सुनिश्चित किया जाना चाहिए, ताकि नागरिकों को त्वरित राहत मिल सके। समाधान शिविर में प्राप्त शिकायतों की नियमित मॉनिटरिंग की जाए और समाधान प्रकोष्ठ पोर्टल पर उनकी प्रगति को अपडेट करना सुनिश्चित किया जाए। लंबित मामलों को प्राथमिकता से निपटाते हुए निर्धारित समय सीमा के भीतर समाधान किया जाए।
 उन्होंने स्पष्ट किया कि अधिकारी प्रत्येक शिकायत की गहन जांच करें और उसके निवारण की रिपोर्ट समय पर प्रस्तुत करें। उन्होंने दोहराया कि आमजन को सरकारी योजनाओं और सेवाओं का लाभ समय पर मिले, यह प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है।
उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के निर्देशानुसार प्रत्येक सोमवार और वीरवार को जिला स्तर एवं उप मंडल स्तर पर सुबह 10 बजे से 12 बजे तक समाधान शिविर का आयोजन किया गया जाता है। जहां प्रत्येक विभागों के अधिकारी मौजूद रहते हैं। इस अवसर पर डीडीपीओ रितु लाठर सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad

टॉप न्यूज

सभी देव भूमि उत्तराखंड की संस्कृति और मर्यादा का रखे पूरा ध्यान:- ओमप्रकाश जमदग्नि, दर्जाधारी राज्यमंत्री उत्तराखंड
केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने सीएसआर फंड से 5 करोड़ रुपए की नई स्ट्रीट लाइटों का किया उद्घाटन
बिना काम पूरा हुए 33 करोड़ की पेमेंट करने पर केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने विजिलेंस जांच के दिए निर्देश
सोमनाथ मंदिर पुनर्निर्माण के 75 वर्ष पूर्ण होने पर जिले में मनाया जाएगा “सोमनाथ स्वाभिमान पर्व” : डीसी आयुष सिन्हा
20 वर्ष अनुभव वाले कलाकार कर सकेंगे “गुरू शिष्य परंपरा योजना” में आवेदन : डीआईपीआरओ मूर्ति दलाल