शहरी निकाय के आम और पंचायती राज संस्थाओं के उप चुनावों के मद्देनजर रेवाड़ी में की पैदल गश्त

Desh Rojana
On

आगामी नगर निकाय रेवाड़ी और धारूहेड़ा में शहरी निकाय के आम चुनाव और पंचायतीराज संस्थाओं के उप चुनाव शांतिपूर्णनिष्पक्ष और भयमुक्त माहौल में आयोजित कराने के लिए जिला रेवाड़ी पुलिस अब अलर्ट मोड आ गई है। 

रेवाड़ी :आगामी नगर निकाय रेवाड़ी और धारूहेड़ा में शहरी निकाय के आम चुनाव और पंचायतीराज संस्थाओं के उप चुनाव शांतिपूर्णनिष्पक्ष और भयमुक्त माहौल में आयोजित कराने के लिए जिला रेवाड़ी पुलिस अब अलर्ट मोड आ गई है। 
इस मामले में राज्य चुनाव आयोग और डीजीपी हरियाणा के आदेश पर अमल करते हुए पुलिस अधीक्षक हेमेंद्र कुमार मीणा के निर्देश पर रविवार को शहर थाना प्रभारी निरीक्षक सूबे सिंह के नेतृत्व में रेवाड़ी शहर के विभिन्न हिस्सों में पैदल गश्त की गई।
WhatsApp Image 2026-04-27 at 11.51.53 AM (2)
पैदल गश्त पर निकले पुलिस जवान।
शहर के मुख्य बाजारोंव्यस्त चौराहों और विशेष रूप से चिन्हित संवेदनशील क्षेत्रों में से पुलिस गुजरी, जिसका मुख्य उद्देश्य आमजन में मतदान के प्रति सकारात्मक माहौल बनाकर सुरक्षा की भावना पैदा करना और असामाजिक तत्वों को यह कड़ा संदेश देना था कि मतदान के दौरान किसी भी प्रकार की गड़बड़ी किसी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। 
थाना शहर प्रभारी ने स्पष्ट किया कि यह पैदल गश्त राज्य चुनाव आयोग के निर्देशों के पालन करते हुए करा। उन्होंने कहा कि चुनाव प्रक्रिया में बाधा डालने वाले या कानून का उल्लंघन करने वाले 'बेड एलिमेंट्सको विशेष रूप से चिन्हित किया जा रहा है। थाना शहर प्रभारी ने चेतावनी दी है कि किसी भी प्रकार की गड़बड़ी या नियमों की अवहेलना करने वालों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। चुनाव के दौरान संवेदनशील स्थानों और प्रमुख चौराहों पर अतिरिक्त नाकेबंदी और पुलिस बल की तैनाती की जाएगी। 
बॉक्स 
अस्त्र-शस्त्र जमा करने के निर्देश : 
उन्होंने बताया कि जिले के सभी शस्त्र लाइसेंस धारकों को अपने हथियार संबंधित थाने या अधिकृत गन हाउस में तुरंत जमा कराने के निर्देश दिए गए हैं। इस आदेश की अवहेलना करने वालों के लाइसेंस रद्द करने के साथ इनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। संदिग्ध गतिविधियों पर नज़र रखने के लिए पुलिस की टीमें लगातार गश्त कर रही हैं। 
इस चुनाव को लेकर एसपी हेमेंद्र कुमार मीणा ने कहा कि लोकतंत्र के इस उत्सव को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने में पुलिस का सहयोग करें। किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें और यदि कोई संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि नजर आएतो तुरंत पुलिस को डायल 112 पर सूचित करें। जिला रेवाड़ी पुलिस निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है और हर स्थिति से निपटने के लिए सक्षम है। 
Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad

टॉप न्यूज

Palwal /Hathin News: उपायुक्त डा. जयेन्द्र सिंह छिल्लर ने आकांक्षी खंड हथीन के स्कूलों में शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश
New Delhi News: नेशनल चिल्ड्रेंस साइंस कांग्रेस ( NCSC ) ने दिल्ली प्रदेश स्तरीय गाइड टीचर्स एवं बाल वैज्ञानिक उन्मुखीकरण कार्यशाला आयोजित की
Nuh Mewat News: भाजपा में समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक सुविधाओं और योजनाओं का लाभ पहुंचा : चौधरी जाहिद हुसैन
Faridabad News: सभी जाटव ‘मेघवाल’ नहीं बन सकते : सरदार निरंजन सिंह
Kurukshetra News: रक्षाबंधन पर महिलाओं और बच्चों को मुफ्त बस यात्रा की सुविधा सराहनीय : कंवलजीत कौर