निष्पक्ष, पारदर्शी व शांतिपूर्ण हो नीट परीक्षा का संचालन : डीसी

- संबंधित अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश

Desh Rojana
On

राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट-यूजी) 2026 के सफल संचालन के लिए सोमवार को लघु सचिवालय सभागार में डीसी अभिषेक मीणा की अध्यक्षता में वाली बैठक में डीसी ने संबंधित अधिकारियों को समय रहते सभी व्यवस्थाएं पुख्ता करने के निर्देश दिए।

रेवाड़ी:
3 मई 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट-यूजी) 2026 के सफल संचालन के लिए सोमवार को लघु सचिवालय सभागार में डीसी अभिषेक मीणा की अध्यक्षता में वाली बैठक में डीसी ने संबंधित अधिकारियों को समय रहते सभी व्यवस्थाएं पुख्ता करने के निर्देश दिए। 
डीसी ने कहा कि जिले में नीट यूजी परीक्षा को निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण संपन्न करवाया जाए। सभी केंद्रों पर बिजली की निर्बाध आपूर्ति, पेयजल, शौचालय और सफाई व्यवस्था सुनिश्चित कर ली जाएं। स्वास्थ्य विभाग की मेडिकल टीमें प्राथमिक चिकित्सा के लिए तैनात रहें। परिवहन विभाग परीक्षार्थियों के लिए अतिरिक्त बसों का प्रबंध करेगा। सभी परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी और बायोमेट्रिक सत्यापन के माध्यम से निगरानी रखी जाएगी। 
बैठक में एसपी हेमेंद्र मीणा ने कहा कि नीट परीक्षा को लेकर सुरक्षा और यातायात प्रबंधन की पुख्ता व्यवस्था की गई है। उन्होंने पुलिस जवानों को परीक्षा केंद्रों के आसपास कड़ी निगरानी रखने और संदिग्ध गतिविधियों पर तुरंत कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।

WhatsApp Image 2026-04-27 at 10.55.57 PM
नीट-यूजी परीक्षा के सफल संचालन के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए डीसी अभिषेक मीणा।


परीक्षार्थी समय से पहुंचें 
डीसी अभिषेक ने परीक्षार्थियों को सलाह दी कि वे एक दिन पहले अपने परीक्षा केंद्र की लोकेशन देख लें और परीक्षा के दिन रिपोर्टिंग समय से पहले परीक्षा केंद्र पहुंचें। निर्धारित समय के बाद आने वाले अभ्यर्थियों को किसी भी स्थिति में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। परीक्षार्थी अपने साथ केवल एडमिट कार्ड और वैध पहचान पत्र लेकर आएं।  अभ्यर्थियों को अपने साथ पेन लाने की जरूरत नहीं होगी, क्योंकि केंद्र पर ही पारदर्शी पेन उपलब्ध कराया जाएगा।  
----------- 
इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस और अन्य चीजों पर पूर्ण प्रतिबंध 
परीक्षा केंद्र के भीतर मोबाइल फोन, ब्लूटूथ, ईयरफोन, स्मार्ट वॉच, कैलकुलेटर, पेन ड्राइव जैसे सभी इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। इसके अलावा ज्योमेट्री बॉक्स, प्लास्टिक पाउच, राइटिंग पैड, स्केल और इरेजर जैसी वस्तुएं भी ले जाने की अनुमति नहीं होगी। इसके अलावा वॉलेट, हैंडबैग, बेल्ट, टोपी या किसी भी प्रकार के धातु के आभूषण पहनकर परीक्षा केंद्र में प्रवेश करने की अनुमति नहीं होगी। 
यहां बुलाई गई बैठक में बावल के एसडीएम संजीव कुमार, नगराधीश जितेंद्र कुमार, डीएसपी रविंद्र, जिला शिक्षा अधिकारी बिजेंद्र हुड्डा, सीएमओ डा. नरेंद्र दहिया और इस परीक्षा की कॉर्डिनेटर मंजू सहित संबंधित अधिकारी शामिल हुए।

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad