डीएसपी मुख्यालय बीर भान व जिला शिक्षा अधिकारी सुभाष ने नीट परीक्षा को लेकर सेंटर सुपरिटेंडेंट्स के साथ की बैठक।
आगामी 3 मई को होने वाली एनईईटी परीक्षा के सफल एवं शांतिपूर्ण आयोजन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से डीएसपी मुख्यालय बीर भान एवं जिला शिक्षा अधिकारी सुभाष द्वारा जिले में बनाए गए परीक्षा केंद्रों के सेंटर सुपरिटेंडेंट्स के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।
कैथल: आगामी 3 मई को होने वाली एनईईटी परीक्षा के सफल एवं शांतिपूर्ण आयोजन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से डीएसपी मुख्यालय बीर भान एवं जिला शिक्षा अधिकारी सुभाष द्वारा जिले में बनाए गए परीक्षा केंद्रों के सेंटर सुपरिटेंडेंट्स के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले में स्थापित कुल 5 परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा, व्यवस्थाओं तथा परीक्षा के सुचारू संचालन को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।
डीएसपी बीर भान ने कहा की परीक्षा के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस विभाग द्वारा पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था की जाएगी। उन्होंने कहा कि परीक्षा केंद्रों के आसपास किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि, भीड़भाड़ या अनुचित साधनों के प्रयोग को सख्ती से रोका जाएगा।
उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों की निगरानी सुनिश्चित की जाए तथा प्रवेश द्वार पर सख्त चेकिंग की व्यवस्था रहे। इसके अलावा परीक्षा के दौरान मोबाइल फोन, इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स एवं अन्य प्रतिबंधित वस्तुओं पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। जिला शिक्षा अधिकारी सुभाष ने कहा कि सभी सेंटर सुपरिटेंडेंट्स परीक्षा से संबंधित दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन करें और परीक्षार्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसका विशेष ध्यान रखा जाए।




