डीसी अपराजिता के नेतृत्व में गेहूं खरीद एवं उठान कार्यों में आई तेजी
6.92 लाख एमटी गेहूं की खरीद और 4.46 लाख एमटी का हुआ उठान
डीसी अपराजिता के कुशल नेतृत्व में जिले की अनाज मंडियों में गेहूं खरीद और उठान कार्य सुचारू रूप से चल रहा है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के आदेशानुसार प्रशासन द्वारा
कैथल। डीसी अपराजिता के कुशल नेतृत्व में जिले की अनाज मंडियों में गेहूं खरीद और उठान कार्य सुचारू रूप से चल रहा है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के आदेशानुसार प्रशासन द्वारा किसानों की सुविधा के लिए किए गए प्रभावी प्रबंधन के चलते खरीद के साथ साथ उठान कार्यों में भी लगातार प्रगति दर्ज की जा रही है।
आंकड़ों पर नजर दौड़ाई जाए तो 26 अप्रैल तक जिले में 6,92,170 मीट्रिक टन गेहूं (एमटी) की खरीद की जा चुकी है। जिसमें से खाद्य एवं आपूर्ति विभाग द्वारा 2,19,932 एमटी, हैफेड द्वारा 3,02,201 एमटी तथा हरियाणा वेयरहाउसिंग कॉरपोरेशन 1,70,037 एमटी गेहूं खरीद की गई है।
वहीं उठान की बात करें तो 26 अप्रैल तक कुल 4,46,202 एमटी गेहूं का उठान किया जा चुका है, जो कुल खरीद का लगभग 64.45 प्रतिशत है। खाद्य एवं आपूर्ति विभाग द्वारा 1,28,899 एमटी, हैफेड द्वारा 2,08,197 एमटी तथा हरियाणा वेयरहाउसिंग कॉरपोरेशन द्वारा 1,09,106 एमटी का उठान किया गया है।
डीसी अपराजिता ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि उठान कार्य को और तेज किया जाए, ताकि मंडियों में व्यवस्था सुचारू बनी रहे और किसानों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रशासन का मुख्य उद्देश्य किसानों को उनकी फसल का उचित मूल्य और समय पर भुगतान सुनिश्चित करना है। जिले में गेहूं की निर्धारित एमएसपी 2585 रुपये प्रति क्विंटल पर खरीद की जा रही है। साथ ही अधिकारियों को पेयजल, बिजली, साफ-सफाई और अन्य मूलभूत सुविधाएं निरंतर बनाए रखने के निर्देश भी दिए गए हैं।
डीसी ने किसानों से अपील की है कि वे गेहूं के अवशेषों में आग न लगाएं, क्योंकि ऐसा करने से भूमि की उपजाऊ शक्ति कमजोर होती है।

About The Author
संबंधित समाचार



