मजदूर दिवस पर मुख्यमंत्री आवास का घेराव करेंगे एलसीएलओ कर्मचारी

Desh Rojana
On

एलसीएलओ लोकल कमेटी लोकल ऑपरेटर) कर्मचारी आगामी एक मई को मजदूर दिवस मनाएगी। इस दौरान  कर्मचारी कुरुक्षेत्र के पीपली में मुख्यमंत्री सैनी के आवास का घेराव करेंगे।

पलवल: एलसीएलओ लोकल कमेटी लोकल ऑपरेटर) कर्मचारी आगामी एक मई को मजदूर दिवस मनाएगी। इस दौरान  कर्मचारी कुरुक्षेत्र के पीपली में मुख्यमंत्री सैनी के आवास का घेराव करेंगे। बृहस्पतिवार को आयोजित बैठक में एलसीएलओ कर्मचारी यूनियन के राज्य प्रधान पवन डागर ने बताया कि एलसीएलओ यूनियन ने आर-पार की लड़ाई का मन बना लिया है। उन्होंने बताया कि यूनियन ने दो बड़े फैसले लिए हैं, जिसके तहत एक मई मजदूर दिवस को प्रदेश भर के एलसीएलओ कर्मचारी सीएम आवास का घेराव करेंगे। यदि फिर भी समाधान नहीं हुआ तो चार हजार एलसीएलओ कर्मचारी, उनके परिवार व रिश्तेदार आगामी चुनावों में मतदान नहीं करेंगे। यूनियन हर चुनाव से दूरी बनाएगी। 
जिला प्रधान रविंद्र ने बताया कि हरियाणा में एलसीएलओ कर्मचारियों और सरकार के बीच तकरार गहराती जा रही है। पिछले सात महीनों से कुरुक्षेत्र में धरने पर बैठे इन युवाओं का गुस्सा अब सातवें आसमान पर पहुंच गया है। यह विवाद पदनाम बदलने और वेतन न मिलने से जुड़ा है। क्रीड (सीआरआईडी) के तहत सीपीएलओ पद के लिए परीक्षा ली गई थी, लेकिन चयन के बाद आधे युवाओं को सीपीएलओ बनाया गया, जबकि आधे का पदनाम बदलकर एलसीएलओ कर दिया गया। उन्होंने कहा कि एलसीएलओ को 18 महीने से न काम मिला है और ना वेतन तथा सीपीएलओ को मात्र छह हजार मिल रहे हैं। मामले को लेकर मुख्यमंत्री से 17 बार, मुख्य सचिव से पांच बार, क्रीड विभाग के एसीएस से 10 बार, पंचायत मंत्री से चार बार, पंचायत विभाग से आठ बार और सीएम ओएसडी से 22 बार मुलाकात कर चुके हैं, लेकिन आश्वासन के आलावा कुछ समाधान नहीं हुआ।
इस अवसर पर अजय ओलिहान, नसीम अहमद, अनीश, सुशीला, दीपक देशवाल, प्रवीण सिंहमार, रोहित, कीर्ति, रीत नैन, मीना सिवाच, विकास, मोनिका, धनिया, गुरमीत, योगेश, चेतन, अजय, तौफीक, वेदप्रकाश, बीर सिंह, रविंद्र कुमार मौजूद रहे।
plwl
बैठक के बाद मौजूद एलसीएलओ कर्मचारी।
 
Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad