Faridabad News : कृष्णपाल गुर्जर का कांग्रेस पर सीधा वार, अवैध कब्जे हटेंगे, विकास नहीं रुकेगा

Desh Rojana
On

फरीदाबाद में केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने कांग्रेस पर 65 साल के शासन में सरकारी जमीनों पर अवैध कब्जे कराने का आरोप लगाते हुए साफ कहा कि विकास परियोजनाओं में बाधा बनने वाले हर अवैध निर्माण को हटाया जाएगा।

फरीदाबाद की सियासत में एक बार फिर बयानबाज़ी तेज़ हो गई और इसकी कमान संभाली है केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने—एक ऐसा नाम, जो अपने बेबाक बयानों और सख़्त रुख के लिए जाना जाता है।23531ca8-6fb6-432e-b468-726c0adeea33फरीदाबाद पहुंचे कृष्णपाल गुर्जर ने कांग्रेस पर सीधा हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस ने अपने 65 साल के शासन में सरकारी ज़मीनों और सड़कों पर बड़े पैमाने पर अवैध कब्जे करवाए। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि विकास की किसी भी परियोजना में अगर अवैध निर्माण बाधा बनेगा तो उसे हटाया जाएगा, फिर वह किसी भी धर्म या व्यक्ति से जुड़ा क्यों न हो।

मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने आरोप लगाया कि कांग्रेस शासन में सरकारी ज़मीन हो या सड़कें, हर जगह अवैध निर्माण खड़े किए गए और कांग्रेस नेताओं ने इसमें सबसे ज़्यादा लोगों का साथ दिया, उस दौर में अफसरों को डराकर गलत काम करवाए जाते थे, लेकिन आज बीजेपी के शासन में हालात बदले हैं—उन्होंने कहा कि अगर कृष्णपाल खुद भी किसी अधिकारी से गलत काम करने को कहे, तो अधिकारी मना करेगा, क्योंकि उन्हें साफ निर्देश हैं कि कानून से ऊपर कुछ नहीं। बातचीत में उन्होंने यह भी दोहराया कि उनका एकमात्र मकसद फरीदाबाद का विकास है, इन परियोजनाओं से शहर की कनेक्टिविटी बेहतर होगी और जो लोग शहर को सुंदर और विकसित देखना चाहते हैं उन्हें किसी तरह की परेशानी नहीं है, जबकि विरोध करने वाले लोग जनता को भ्रमित कर रहे हैं।

मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने स्पष्ट किया कि विकास परियोजनाओं का काम लगातार चलता रहेगा, कांग्रेस चाहे जो भी करे लेकिन विकास नहीं रुकेगा, प्रशासन अपना काम कर रहा है और सरकारी ज़मीन पर बने सभी अवैध कब्जों को चरणबद्ध तरीके से हटाया जाएगा

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad