Ghaziabad News: सूर्या चौहान हत्याकांड पर उबाल, देवोलीना का फांसी का मांगपत्र, योगी का सख्त संदेश, आरोपी के घर पर बुलडोजर

Desh Rojana
On


गाजियाबाद में सूर्या चौहान हत्याकांड पर सियासी और सामाजिक उबाल है। एक्ट्रेस देवोलीना भट्टाचार्जी ने सख्त सजा की मांग की, जबकि सीएम योगी आदित्यनाथ ने कड़ा संदेश दिया। आरोपी के खिलाफ पुलिस और प्रशासन की कार्रवाई जारी है।

उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में हुए सूर्या चौहान हत्याकांड ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है और अब यह मामला सिर्फ एक अपराध नहीं, बल्कि सियासत, सिस्टम और समाज की बहस बन चुका है। इस सनसनीखेज हत्या पर टीवी एक्ट्रेस देवोलीना भट्टाचार्जी का गुस्सा खुलकर सामने आया है। a55178f8-02e1-4de4-b882-fe10051ffe2eसोशल प्लेटफॉर्म क्ष यानी twitter  पर देवोलीना ने बेहद कड़े शब्दों में प्रतिक्रिया देते हुए इसे आतंकवाद करार दिया और लिखा कि ऐसी घटिया सोच, परवरिश और संस्कार रखने वालों को मां-बाप समेत फांसी जैसी सख्त सजा मिलनी चाहिए। उन्होंने सीधे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से अपील करते हुए कहा कि अगर rarest ऑफ़ rare  मामलों के लिए सबसे बड़ी सजा का प्रावधान है, तो यह मामला उसी श्रेणी में आता है और दोषियों को परिवार समेत सजा मिलनी चाहिए।c1844020-b38e-4381-a9d0-101bf347c6dc

वहीं दूसरी ओर, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी इस घटना को लेकर बेहद सख्त रुख अपनाया है। बिजनौर में एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा कि गाजियाबाद में दोस्ती की आड़ में छुरेबाजी की घटना कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी और अगर कोई अपनी नालायक औलाद को समझा नहीं पा रहा, तो वह भी बड़ी गलती कर रहा है। आपको बता दें कि गाजियाबाद के खोड़ा इलाके में 28 मई, बकरीद के दिन 11वीं कक्षा के छात्र सूर्या चौहान की चाकू मारकर हत्या कर दी गई थी। मामले में रविवार तड़के मुख्य आरोपी असद पुलिस एनकाउंटर में मारा गया, जबकि साजिश रचने के आरोप में उसके पिता नवाब समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है और एक आरोपी अब भी फरार है। कार्रवाई यहीं नहीं रुकी-प्रशासन ने अब असद के घर पर बुलडोजर चलाने की तैयारी कर ली है। सोमवार को प्रशासनिक टीम मौके पर पहुंची, जहां घर के गेट पर ताला मिला, जिसके बाद SDM ने अवैध कब्जे का नोटिस चिपकाया  और 15 दिन के भीतर जवाब देने के साथ-साथ खुद अवैध निर्माण हटाने के निर्देश दिए। सवाल यही है-क्या यह कार्रवाई अपराधियों के लिए एक कड़ा संदेश बनेगी, या फिर यह मामला एक नई बहस को जन्म देगा?

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad

टॉप न्यूज

Mewat news: नशा मुक्ति टीम ने डोर टू डोर अभियान के तहत ग्रामीणों को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में किया जागरूक
Faridabad News: श्री सोमनाथ ज्योतिर्लिंग के दर्शन करने के लिए अंत्योदय परिवारों के वरिष्ठ नागरिक 6 जून तक सरल पोर्टल पर करें आवेदन : डीसी आयुष सिन्हा
Palwal/Hathin News: 38 लाख रुपए के बजट से बनेगी सब डिविजल लाइब्रेरी
Faridabad News: ईएसआईसी (ESIC) ने रोगी-केंद्रित स्वास्थ्य सेवा सुनिश्चित करने के लिए अस्पतालों और औषधालयों में एक केंद्रीकृत ऑनलाइन रोगी फीडबैक प्रणाली शुरू की
Faridabad News: अंत्योदय परिवारों के वरिष्ठ नागरिक श्री सोमनाथ यात्रा के लिए 6 जून तक सरल पोर्टल पर करें आवेदन : डीसी आयुष सिन्हा