Palwal/Hathin News: 38 लाख रुपए के बजट से बनेगी सब डिविजल लाइब्रेरी

Desh Rojana
On

स्थानीय विधायक मोहम्मद  इसराइल चौधरी के अनुरोध पर मेवात विकास अभिकरण ने हथीन उपमण्डल मुख्यालय पर   लाइब्रेरी खोलने की योजना को स्वीकृति प्रदान कर दी है। इसके लिए मेवात विकास अभिकरण के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अखिल पिलानी ने पत्र जारी कर दिया है।

हथीन। स्थानीय विधायक मोहम्मद इसराइल चौधरी के अनुरोध पर मेवात विकास अभिकरण ने हथीन उपमण्डल मुख्यालय पर   लाइब्रेरी खोलने की योजना को स्वीकृति प्रदान कर दी है इसके लिए मेवात विकास अभिकरण के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अखिल पिलानी ने पत्र जारी कर दिया है।इसका निर्माण कार्य शीघ्र शुरू करा दिया जाएगा। यह जानकारी विधायक मोहम्मद  इसराइल चौधरी ने कार्यालय पर लोगों की शिकायतें सुनते हुए दी।

IMG-20260602-WA0337
हथीन विधायक मोहम्मद इसराइल चौधरी कार्यालय पर लोगों की शिकायतें सुनते हुए

उन्होंने बताया कि लाइब्रेरी के निर्माण के लिए 38 लाख 80 हजार रुपए का बजट खर्च होगा। लाइब्रेरी का निर्माण हथीन उपमण्डल मुख्यालय पर स्थित राजकीय मॉडल संस्कृति सीनियर सेकंडरी स्कूल हथीन में  कराया जाएगा। लाइब्रेरी में सभी विषयों की पुस्तकें ,ई बुक्स एवं डिजिटल सामग्री उपलब्ध होगी। 

उन्होंने बताया कि इसका लाभ छात्रों,शिक्षकों एवं समाज के अन्य वर्गों के लोगों को होगा। लाइब्रेरी में स्टाफ भी तैनात किया जाएगा। नगर पालिका द्वारा लाइब्रेरी का संचालन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इसके अतिरिक्त हथीन उपमण्डल के एक दर्जन गांवों के राजकीय स्कूलों में भी लाइब्रेरी स्थापित की जाएगीं। उन्होंने बताया कि सम्बन्धित स्कूलों में भी लाइब्रेरी खोलने की कवायद शीघ्र शुरू होने वाली है।

उन्होंने बताया कि राजकीय स्कूलों में रिक्त पड़े शिक्षकों के पदों को भरने की कवायद भी शुरू कर दी गई है।

शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने रिक्त पड़े पदों की रिपोर्ट मांगी है। शीघ्र ही नियुक्तियां हो जाएगीं। उन्होंने बताया कि राजकीय स्कूलों में मेवात विकास अभिकरण के माध्यम से  250 शिक्षा सहायकों की नियुक्तियां की जाएगी। इसके अलावा स्वास्थ्य केंद्रों में एएनएम  की भी नियुक्तियां की जाएगी। मंगलवार को विधायक मोहम्मद  इसराइल चौधरी ने मेवात विकास अभिकरण की नूँह में आयोजित गवर्निंग बॉडी की बैठक में भाग लियम उन्होंने बैठक में हथीन क्षेत्र से सम्बंधित कई मुददे उठाए। हथीन शहर में नई एमडीए कॉलोनी के निर्माण की भी मांग की। एमडीए के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अखिल पिलानी ने सभी मांगों को पूरा कराने का भरोसा दिया।

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

NELOFER HASHMI Picture

नीलोफर हाशमी, देश रोजाना ऑनलाइन में सीनियर पत्रकार हैं। वे करंट अफेयर्स, ह्यूमन नेचर, सोशल और पॉलिटिक्‍स से जुड़ी खबरें बनाती हैं। मीडिया में नीलोफर को सालों का अनुभव है।

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad

टॉप न्यूज