Faridabad News : 1 से 5 जून तक चलेगा स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु अभियान : शिखा
नेहरू युवा केन्द्र और स्वयं सहायता समूह निभाएंगे जागरूकता अभियान में भूमिका
मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद शिखा की अध्यक्षता में खण्ड विकास एवं पंचायत अधिकारियों की बैठक का आयोजन किया गया।
फरीदाबाद। मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद शिखा की अध्यक्षता में खण्ड विकास एवं पंचायत अधिकारियों की बैठक का आयोजन किया गया। 
इस बैठक में मिशन निदेशक स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण ग्रामीण विकास विभाग हरियाणा चण्डीगढ से प्राप्त आदेशो की अनुपालना में 1 जून से 5 जून 2026 विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर तक स्वच्छ गांव सुरक्षित जलवायु अभियान चलाये जाने बारे निर्देशित किया। इस अभियान के दौरान घर-घर से कूडा उठाने एवं ग्राम पंचायतो के स्कूल आंगनबाडी केन्द्र, प्राथमिक चिकित्सा केंद्रों, सामुदायिक केंद्रों अन्य साार्वजनिक स्थानो आदि की साफ सफाई कराई जाएगी। उन्होंने बताया कि इस अभियान के दौरान घरेलू स्तर पर चार प्रकार के कूडे को घरेलू स्तर पर अलग अलग करने के बारे ग्रामवासियों को जागरूक किया जाएगा, यदि कही भी ग्राम पंचायत परिक्षेत्र में कूड़े के ढेर है तो उनकी साफ सफाई कराई जाएगी। तालाबों में बहकर जाने वाली प्लास्टिक व अन्य कूडे को रोकने हेतू जाली की व्यवस्था की जाएगी। इस अभियान के दौरान नेहरू युवा केन्द्र, आंगनवाडी वर्करों, स्वंय सहायता समूह की महिलाओं के माध्यम से भी ग्राम वासियो को जागरूक किया जाएगा। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर ग्राम स्वच्छ गांव सुरक्षित जलवायु अभियान मे सभाओ का आयोजन किया जाएगा ताकि लोगो की भागीदारिता सुनिश्चत हो सके।




