Palwal News : हरियाणा महिला आयोग की चेयरपर्सन रेणु भाटिया 9 जून को पलवल दौरे पर
हरियाणा राज्य महिला आयोग की चेयरपर्सन रेणु भाटिया 9 जून को पलवल दौरे पर रहेंगी। चेयरपर्सन रेणु भाटिया प्रातः: 10 बजे लोकल कमेटी की चेयरपर्सन एवं सदस्यों की बैठक लेंगी
पलवल। हरियाणा राज्य महिला आयोग की चेयरपर्सन रेणु भाटिया 9 जून को पलवल दौरे पर रहेंगी। चेयरपर्सन रेणु भाटिया प्रातः: 10 बजे लोकल कमेटी की चेयरपर्सन एवं सदस्यों की बैठक लेंगी, जिसमें महिला सुरक्षा और अधिकारों से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की जाएगी।
इसके बाद प्रातः: 11:30 बजे वह पुलिस अधीक्षक कार्यालय, पलवल में महिलाओं की शिकायतें और समस्याएं सुनेंगी तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देंगी। हरियाणा महिला आयोग की पहल का उद्देश्य महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाकर उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करना है। यह जानकारी हरियाणा महिला आयोग के उप अधीक्षक ने दी।

About The Author
संबंधित समाचार



